
हजारों करोड़ रुपये चंदा लेने वाली गुमनाम पार्टियों की जांच कौन करेगा? चुनाव आयोग के पास सीमित शक्तियां
AajTak
गुजरात में चुनाव लड़ने में नाकाम रहने वाली 10 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को पिछले पांच सालों में 4,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा मिला है. इन पार्टियों ने 2019 से 2024 के बीच केवल 43 उम्मीदवार उतारे और कुल 54 हजार वोट ही मिले, जबकि खर्च के आंकड़े और आय में भारी अंतर है. चुनाव आयोग ने साफ किया है कि उसके पास चंदे के स्रोत और मात्रा की जांच का अधिकार नहीं है, यह जिम्मेदारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की है.
गुजरात में चुनाव लड़ने में फिसड्डी लेकिन चंदा लेने में अव्वल 10 गुमनाम राजनीतिक पार्टियों को मिले सवा चार हजार करोड़ से ज्यादा के चंदे की जांच से निर्वाचन आयोग ने हाथ खड़े कर दिए हैं. आयोग में उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक निर्वाचन आयोग के पास किसी राजनीतिक दल को प्राप्त चंदे के स्रोत या मात्रा की जांच करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. फिर चाहे वह मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, क्षेत्रीय या राज्य स्तरीय दल हो या पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल यानी आरयूपीपी.
आमदनी की जांच का अधिकार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पास भारतीय जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29 सी के अनुसार, किसी भी राजनीतिक दल को वार्षिक आधार पर चुनाव आयोग के पास चंदे और अन्य संसाधनों से हुई आमदनी की रिपोर्ट दाखिल करनी होती है. उसमें एकमुश्त 20,000 रुपये से अधिक के सभी तरह के चंदा, अनुदान, दान आदि की घोषणा करनी होती है.
राजनीतिक पार्टी को अंशदान रिपोर्ट दाखिल करने के बाद संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एक पावती जारी करते हैं. लेकिन उस चंदा आमदनी रिपोर्ट की जांच का कानूनी अधिकार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को है.
चुनाव आयोग के पास क्या शक्तियां?
लिहाजा राजनीतिक दलों को प्राप्त और घोषित अंशदान के स्रोत और सीमा की जांच करने के लिए रिपोर्ट को वहीं भेजा जाता है. सूत्रों के मुताबिक निर्वाचन आयोग बस रजिस्टर्ड लेकिन गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों यानी आरयूपीपी को सूची से आर्थिक हेराफेरी के आरोपी दल को हटा सकता है. हटाए जाने वाले दलों में वो भी आते हैं जिसने लगातार छह वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ा है या आयोग को अंशदान और अन्य स्रोतों से हुई आमदनी की रिपोर्ट दाखिल नहीं की है.
राहुल गांधी ने लगाए आरोप

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







