
'स्मृति मंधाना को बैन...', WPL में RCB की हार की हैट्रिक पर फैन्स ने लिए मजे, जमकर किया ट्रोल, मीम्स VIRAL
AajTak
गुजरात जायंट्स (GG) ने गुरुवार (27 फरवरी) को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले के बार RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ट्रोल हुईं और उनके कई मीम्स वायरल हो गए.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को गुजरात जायंट्स (GG) ने गुरुवार (27 फरवरी) को 6 विकेट से हरा दिया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के बाद पाइंट टेबल में अनचेंज रही. RCB अब भी तीसरे नंबर पर है, वहीं GG सबसे निचले स्थान पर हैं. RCB फैन्स का गुस्सा इसलिए भी दिखा क्योंकि यह चिन्नास्वामी स्टेडियम पर उनकी लगातार तीसरी हार (हार की हैट्रिक) रही.
RCB ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 125/7 का स्कोर बनाया. कनिका आहूजा (33) हाइएस्ट स्कोरर रहीं. वहीं एलिस पैरी WPL के इतिहास में पहली बार 0 पर आउट हुईं. वहीं RCB टीम की कप्तान स्मृति मंधाना 10 रन बना सकीं.
जवाब में खेलने उतरी गुजरात की टीम ने एशले गार्डनर के 58 रनों की बदौलत 126 रन महज 16.3 ओवर्स में बना डाले. फोबे लिचफील्ड ने भी गुजरात की ओर से 30 रनों की नाबाद पारी खेली. यह गुजरात की WPL 2025 के 5 मैचों में दूसरी जीत रही.
हालांकि इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल मीम्स की बाढ़ आ गई. देखें मीम्स ...
Two dangerous cricketers🔥🔥🔥 Dangerous for their respective teams Ban smriti mandhana from W cricket #RCBvsGG pic.twitter.com/LL1GomjAYD
Two dangerous cricketers🔥🔥🔥 Dangerous for their respective teams Ban smriti mandhana from W cricket #RCBvsGG pic.twitter.com/LL1GomjAYD

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












