
स्पेस में ओवरटाइम के लिए सुनीता विलियम्स को प्रतिदिन बस 430 रुपये? सुनकर हैरान रह गए ट्रंप, बोले- अपनी जेब से...
AajTak
नासा के नियमों के अनुसार, विलियम्स और विल्मोर को अंतरिक्ष में बिताए गए अतिरिक्त समय के लिए कोई वेतन नहीं मिलेगा. अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सरकारी कर्मचारी होते हैं और उन्हें फिक्स सैलरी मिलती है, भले ही वे अंतरिक्ष में कितने भी दिन रहें. हालांकि, उनके लिए यात्रा, भोजन और आवास की व्यवस्था नासा द्वारा की जाती है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह नासा के अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के ओवरटाइम वेतन का भुगतान अपनी जेब से करेंगे. ये दोनों अंतरिक्ष यात्री इस हफ्ते की शुरुआत में पृथ्वी पर लौटे हैं. उनका स्पेस मिशन अनियोजित रूप से 9 महीने तक खिंच गया था.
विलियम्स और विलमोर ने जून 2024 में एक हफ्ते के मिशन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बोइंग स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें 278 अतिरिक्त दिन अंतरिक्ष में बिताने पड़े. व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इन अंतरिक्ष यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान मिलेगा, तो उन्होंने कहा, 'मुझसे किसी ने इस बारे में बात नहीं की. अगर जरूरत पड़ी, तो मैं इसे अपनी जेब से दूंगा.'
क्या कहते हैं नासा के नियम?
नासा के नियमों के अनुसार, विलियम्स और विल्मोर को अंतरिक्ष में बिताए गए अतिरिक्त समय के लिए कोई वेतन नहीं मिलेगा. अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सरकारी कर्मचारी होते हैं और उन्हें फिक्स सैलरी मिलती है, भले ही वे अंतरिक्ष में कितने भी दिन रहें. हालांकि, उनके लिए यात्रा, भोजन और आवास की व्यवस्था नासा द्वारा की जाती है.
ट्रंप ने पूछा- बस इतना ही?
नासा उन्हें एक मामूली भत्ता देता है, जो केवल 5 डॉलर (430 रुपये) प्रति दिन है. इस हिसाब से, 278 दिनों के लिए सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को केवल 1,430 डॉलर (1,22,980.50 रुपये) मिलेंगे. जब यह आंकड़ा ट्रंप के सामने रखा गया, तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, 'क्या बस इतना ही? उन्होंने जो झेला, उसके लिए यह बहुत कम है.'

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












