
'स्पीड इतनी ज्यादा थी कि...' भारत की मिसाइल को क्यों नहीं गिरा पाया पाकिस्तान?
AajTak
पाकिस्तान ने कहा कि भारत की तरफ से एक मिसाइल ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान की वायुसेना मिसाइल पर नजर बनाए थी बावजूद उसके उसने मिसाइल को मार गिराने की कोई कोशिश नहीं की. विशेषज्ञों के अनुसार, मिसाइल की गति इतनी तेज थी कि पाकिस्तान कोई कार्रवाई नहीं कर पाया.
पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि भारत की तरफ से एक सुपरसोनिक ऑब्जेक्ट उसके इलाके में क्रैश कर गया. पाकिस्तान ने कहा कि भारत की तरफ से आए इस ऑब्जेक्ट ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और इससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. भारत ने भी इस घटना पर खेद जताया है और कहा है कि रूटीन मेंटेनेंस के दौरान गलती से मिसाइल फायर हो गई थी. पाकिस्तान ने कहा है कि उसकी वायुसेना इसकी निगरानी कर रही थी. तो सवाल उठता है कि जब पाकिस्तान की वायुसेना भारत की तरफ से आ रहे ऑब्जेक्ट की निगरानी कर रही थी तो इसे मार क्यों नहीं गिराया?
भारतीय मिसाइल को गिरा क्यों नहीं पाई पाकिस्तान की वायु सेना?
पाकिस्तान की सेना ने दावा किया था कि वे जानते थे कि मिसाइल ने भारत के सिरसा से उड़ान भरी थी और कुछ देर बाद ही मिसाइल ने अपनी दिशा बदल ली और पाकिस्तान की तरफ मुड़ गई. मिसाइल पाकिस्तान के इलाके मियां चन्नू में गिरी.
पाकिस्तान के इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मिसाइल ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वायु सेना लगातार भारत की तरफ से आ रहे सुपरसोनिक ऑब्जेक्ट पर नजर बनाए थी.
पाकिस्तान की सेना ने हालांकि मिसाइल को मार गिराने की कोशिश नहीं की और ये अपने आप ही पाकिस्तानी क्षेत्र में क्रैश कर गई.
नई दिल्ली में सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज (CAPS) थिंक टैंक के प्रमुख सेवानिवृत्त एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने पाकिस्तान द्वारा मिसाइल को न मारने पर कहा है कि मिसाइल जिस तेज गति से पाकिस्तानी क्षेत्र में गई, पाकिस्तान के पास बहुत कम समय था कि वो इस पर किसी तरह की कार्रवाई करे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







