
स्ट्रोक और दिल की धड़कन रुकने से हुई पोप फ्रांसिस की मौत, वेटिकन डॉक्टर ने बताया
AajTak
वेटिकन के डॉ. एंड्रिया आर्केंजेली ने पुष्टि की है कि पोप फ्रांसिस की मौत स्ट्रोक और अपरिवर्तनीय हृदय गति रुकने की वजह से हुई. वेटिकन द्वारा सार्वजनिक किए गए दस्तावेज़ में कहा गया है कि पोप अपनी मौक से पहले कोमा में चले गए थे.
पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. सोमवार को जारी आधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र के मुताबिक, वेटिकन के चिकित्सक डॉ. एंड्रिया आर्केंजेली ने पुष्टि की है कि पोप फ्रांसिस की मौत स्ट्रोक और अपरिवर्तनीय हृदय गति रुकने की वजह से हुई. वेटिकन द्वारा सार्वजनिक किए गए दस्तावेज़ में कहा गया है कि पोप अपनी मौक से पहले कोमा में चले गए थे.
अक्सर कोई धर्मगुरु या पोप अपना पूरा जीवन चर्च की सेवा में समर्पित कर देता है, लेकिन पोप फ्रांसिस की जिंदगी ऐसी नहीं थी. पेशेवर मोर्चे पर उनके जीवन में इतने उतार-चढ़ाव थे, जो किसी को भी हैरान कर देंगे. बहुत से लोगों को शायद ये मालूम न हो कि पोप फ्रांसिस ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु होने से बहुत पहले नाइट क्लब में एक बाउंसर की जॉब भी कर चुके थे. तब वो पोप फ्रांसिस नहीं, बल्कि जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो के नाम से जाने जाते थे.
क्यों करनी पड़ी नाइट क्लब में बाउंसर की जॉब?
दरअसल, पोप फ्रांसिस का जन्म अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के शहर में हुआ था. इसी जगह उन्होंने एक नाइट क्लब में बाउंसर की जॉब की थी. साल 2013 में एक इटैलियन न्यूजपेपर 'गजेटा डेल सुद' ने इस पर एक आर्टिकल भी छापा था. इसमें बताया गया था कि शुरुआत में पोप फ्रांसिस की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. और अपने विद्यार्थी जीवन में बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक नाइट क्लब में बाउंसर की जॉब की थी.
इसी वर्ष एक अमेरिका के एक बड़े समाचार पत्र ने भी पोप फ्रांसिस के शुरुआती जीवन को लेकर एक आर्टिकल छापा था. इसमें बताया गया था कि धर्मगुरु बनने से पहले पोप फ्रांसिस कौन-कौन सी नौकरियां कर चुके थे. रिपोर्ट के मुताबिक, पोप फ्रांसिस ने नाइट क्लब में जॉब के अलावा केमिकल लैब और स्कूल में पढ़ाने का भी काम किया. इतना ही नहीं, अपने संघर्ष के दिनों में पोप फ्रांसिस को सफाई कर्मचारी का भी काम करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिनों के राजकीय शोक का ऐलान, सरकारी भवनों पर तीन दिनों तक झुका रहेगा तिरंगा

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









