
स्कूल में कैसे जली बच्ची? पेड़ पर मिली दूसरी की लाश... पटना में दो दिन में दो हत्याओं की उलझी मिस्ट्री, बढ़ता बवाल
AajTak
पटना में दो दिनों में दो नाबालिग बच्चियों की रहस्यमयी मौत ने सनसनी मचा दी है. एक स्कूली छात्रा की लाश बाथरूम में जली हालत में मिली, जबकि दूसरी बच्ची का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. दोनों मामलों ने जनता में आक्रोश और पुलिस जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Patna Minor Girls Death Mystery: पटना में 5वीं कक्षा की छात्रा की डेथ मिस्ट्री का राज अभी भी बरकरार है. स्कूल में छात्रा की मौत को जहां घर वाले हत्या बता रहे हैं, वहीं स्कूल की थ्योरी कुछ और है. सवाल है कि मौत का सच क्या है? 5वीं की छात्रा ने खुद को जलाया या वो जलाई गई? इसी दौरान एक और बच्ची के साथ पटना में वारदात हुई है. मनेर इलाके में दस साल की बच्ची का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला है. घर वालों का आरोप है कि दरिंदगी के बाद बच्ची को मारा गया और पेड़ पर लटका दिया गया. दोनों ही मामलों में आम जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.
पटना के गर्दनीबाग में स्कूली छात्रा की जलने से मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है. इस मामले को लेकर उग्र हुए लोगों को पुलिस ने खदेड़ा है. लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
कल उस छात्रा की मौत हुई थी. लेकिन अब तक साफ नहीं है कि आखिर पटना के गर्दनीबाद कन्या विद्यालय में उस बच्ची के साथ क्या हुआ? उसका परिवार में गम में डूबा है, तो लोगों में गुस्सा भी है. हालांकि पुलिस जांच का भरोसा भर दे रही है.
पटना के उस स्कूल में छात्रा की मौत पर सवाल भी है. बवाल भी है. उबाल भी है. इंसाफ की मांग को लेकर रिश्तेदार स्कूल पहंचे तो वहां उन्हें पुलिस का जमावड़ा मिला. गुस्साएं लोगों ने ये देखकर नारेबाजी शुरू कर दी और इंसाफ की गुहार लगाई.
छात्रा की लाश जली हुई हालत में स्कूल के बाथरूम में मिली थी. ये खबर मिलने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. इसके बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की गई. भीड़ को शांत कराने आए पुलिसवाले पर भी लोगों ने गुस्सा निकाला.
इस वारदात को लेकर लोगों में इतना गुस्सा था कि जब घटना की जांच करने गर्दनीबाग थाना के प्रभारी प्रमोद कुमार स्कूल पहुंचे तो अंदर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई भी की. स्थानीय लोगों ने स्कूल में बच्ची की हत्या का साजिश का आरोप लगाया. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







