
सोनू सूद का जबरा फैन, एक्टर के सपोर्ट में चलाई 2000 किमी साइकिल
AajTak
नारायण व्यास नाम के इस फैन ने सोनू सूद के किए सामाजिक कार्यों के समर्थन में महाराष्ट्र के वाशिम से देश के दक्षिण में आखिरी छोर रामसेतु तक साइकिल से यात्रा की. नारायण व्यास ने 7 दिन में करीब 2,000 किलोमीटर की यह यात्रा पूरी की.
अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना लॉकडाउन में दूसरे शहरों में फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया. सोनू और उनकी टीम की ओर से जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का काम बदस्तूर जारी है. यही वजह है कि सोनू की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है. लेकिन हम यहां सोनू सूद के एक ऐसे फैन की बात करने जा रहे हैं जो सबसे हट कर है. नारायण व्यास नाम के इस फैन ने सोनू के किए सामाजिक कार्यों के समर्थन में महाराष्ट्र के वाशिम से देश के दक्षिण में आखिरी छोर रामसेतु तक साइकिल से यात्रा की. नारायण व्यास ने 7 दिन में करीब 2,000 किलोमीटर की यह यात्रा पूरी की. सोनू सूद ने रविवार को मुंबई में अपने इस प्रशंसक से मुलाकात की और हौसला बढ़ाया. नारायण व्यास ने बीए तक शिक्षा हासिल की है और वाशिम में एक कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












