
सोनम खोलेगी राजा के कत्ल का राज... ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची मेघालय पुलिस
AajTak
बक्सर जिले के आदर्श नगर थाने में काफिला कुछ देर के लिए रुका था. यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद काफिला पटना की ओर रवाना हुआ. रास्ते में शिलांग पुलिस को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर थी, लेकिन बक्सर के शहरी इलाके तक तो एस्कॉर्ट मिला, ग्रामीण इलाके में पहुंचते ही सुरक्षा गाड़ियां गायब हो गईं. डल टोल प्लाजा पर शिलांग पुलिस अकेली रह गई.
गाजीपुर से गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को लेकर शिलांग पुलिस का दल 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर निकल पड़ा है. कुल 4 सदस्यीय टीम सोनम को लेकर गाजीपुर से पटना के रास्ते शिलांग ले जा रही है. सोनम को लेकर जिस गाड़ी (BR 01PR6242) से रवाना किया गया, वह खबर लिखे जाने तक पटना पहुंच चुकी है.
इससे पहले बक्सर जिले के आदर्श नगर थाने में काफिला कुछ देर के लिए रुका था. यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद काफिला पटना की ओर रवाना हुआ. रास्ते में शिलांग पुलिस को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर थी, लेकिन बक्सर के शहरी इलाके तक तो एस्कॉर्ट मिला, ग्रामीण इलाके में पहुंचते ही सुरक्षा गाड़ियां गायब हो गईं. डल टोल प्लाजा पर शिलांग पुलिस अकेली रह गई.
यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, शिलांग पुलिस को मिली कस्टडी, राजा हत्याकांड में पुलिस करेगी पूछताछ
आदर्श नगर थाने लौटी शिलांग पुलिस
लिहाजा शिलांग पुलिस को वापस बक्सर के आदर्श नगर थाने लौटना पड़ा. करीब एक घंटे बाद, रात दो बजे, फिर से शिलांग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करवाई और यह सफर दोबारा शुरू हुआ. अब बिहार पुलिस की गाड़ियों की एस्कॉर्ट में सोनम रघुवंशी को पटना ले जाया जा रहा है. पटना से गुवाहाटी होते हुए उसे शिलांग पहुंचाया जाएगा.
बता दें कि शिलांग पुलिस सोनम रघुवंशी को पटना से कोलकाता लेकर जाएगी. पटना से शाम 3:55 बजे कोलकाता की फ्लाइट है. कोलकाता से सोनम को गुवाहाटी ले जाने का प्लान है जहां से उसे शिलांग ले जाया जाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












