
सोनम के लिए अर्जुन कपूर ने लिया था सीनियर्स से पंगा, हो गया था बुरा हाल
AajTak
एक्टर ने कहा- 'सोनम और मैं एक ही स्कूल में थे. उस वक्त मैं चबी था. मुझे और सोनम दोनों को बास्केटबॉल खेलना पसंद था. एक दिन कुछ सीनियर्स आए और सोनम से बॉल छीनकर ले गए और बोले कि अब ये उनका समय है खेलने का. सोनम मेरे पास रोते हुए आई और लड़के के बारे में शिकायत की. मैंने पूछा कि लड़का कौन है.''
अर्जुन कपूर और सोनम कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कजिन्स हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ कई मौकों पर मस्ती करते और एक-दूसरे की पोल खोलते नजर आए हैं. सोनम की शादी में भी अर्जुन कपूर एक्ट्रेस की शादी की रस्मों में हाथ बंटाते दिखे थे. अब हाल ही में अर्जुन ने बहन सोनम से जुड़ा स्कूल के दिनों का एक मजेदार किस्सा सुनाया है. आरजे सिद्धांत कनन के साथ बातचीत में अर्जुन ने बताया कि स्कूल के दिनों में उन्होंने सोनम के लिए झगड़ा मोल ले लिया था. एक्टर ने कहा- 'सोनम और मैं एक ही स्कूल में थे. उस वक्त मैं चबी था. मुझे और सोनम दोनों को बास्केटबॉल खेलना पसंद था. एक दिन कुछ सीनियर्स आए और सोनम से बॉल छीनकर ले गए, और बोले कि अब ये उनका समय है खेलने का. सोनम मेरे पास रोते हुए आई और लड़के के बारे में शिकायत की. मैंने पूछा कि लड़का कौन है.''More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












