
'सॉलिड फ्यूल मिक्सर' के बगैर पंगु हो गया ईरान का बैलेस्टिक मिसाइल प्रोग्राम! इजरायल के अचूक हमले में पूरा प्लांट हुआ नष्ट
AajTak
इजरायली सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इजरायल ने लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए ठोस ईंधन का उत्पादन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 12 'प्लेनेटरी मिक्सर' को ध्वस्त कर दिया, जो ईरान के मिसाइल शस्त्रागार का बड़ा हिस्सा बनाते हैं.
इजरायल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला किया. इजरायली सेना ने कहा कि उसने ईरान के मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया. इजरायली हवाई हमलों ने ईरान की मिसाइल प्रोडक्शन यूनिट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है जो ईरान के लिए एक बहुत बड़ा झटका है.
Axios ने शनिवार को एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी. रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह ईरान के खिलाफ इजरायल के हमलों ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम की एक महत्वपूर्ण यूनिट को पूरी तरह नष्ट कर दिया.
ध्वस्त किए 12 प्लेनेटरी मिक्सर
इजरायली सूत्रों ने आउटलेट को बताया कि इजरायल ने लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए ठोस ईंधन (Solid Fuel) का उत्पादन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 12 'प्लेनेटरी मिक्सर' को ध्वस्त कर दिया, जो ईरान के मिसाइल शस्त्रागार का बड़ा हिस्सा बनाते हैं.
ये मिक्सर बेहद एडवांस्ड उपकरण हैं जिन्हें ईरान खुद नहीं बनाता बल्कि ये चीन से खरीदे जाते हैं. इन इंडस्ट्रियल मिक्सर को बनाना और इन्हें निर्यात करना बहुत कठिन है. ईरान ने पिछले कुछ वर्षों में भारी कीमत पर कई मिक्सर आयात किए हैं. इजरायल ने कहा कि उसके हमले 'लक्षित और सटीक' थे और उसका मकसद पूरा हो गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








