
सैफ ही नहीं ये भी है करीना कपूर के स्पेशल वैलेंटाइन, शेयर की मजेदार फोटो
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के लिए अपने प्यार को जाहिर किया है. उन्होंने दोनों की अनसीन और बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की है.
वैलेंटाइन्स डे की शुरुआत हो चुकी है. प्यार के नाम इस खास मौके पर लोग फोटोज शेयर कर अपने जज्बातों को साझा कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के लिए अपने प्यार को जाहिर किया है. उन्होंने दोनों की अनसीन और बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की है. सैफ के साथ करीना ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा- 'इन मूछों के बावजूद मैंने तुम्हें प्यार किया है...मेरे वैलेंटाइन हमेशा के लिए'. इस फोटो में सैफ के चेहरे पर मूछें देखी जा सकती है. हालांकि वे इसमें भी कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












