
सैफ-अमृता के तलाक पर बोलीं Sara Ali Khan, 'अलग घर में रहकर दोनों ज्यादा खुश थे'
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान स्ट्रॉन्गेस्ट फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. यह सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं. सारा 9 साल की थीं जब सैफ और अमृता ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. हाल ही में सारा अली खान ने सैफ और अमृता के तलाक पर खुलकर बात की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान स्ट्रॉन्गेस्ट फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. यह सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं. सारा 9 साल की थीं जब सैफ और अमृता ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. हाल ही में सारा अली खान ने सैफ और अमृता के तलाक पर खुलकर बात की. साल 1991 में सैफ और अमृता ने शादी रचाई थी. इसके बाद दोनों के एक बेटी सारा अली खान और एक बेटा इब्राहिम अली खान हुए. साल 2004 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए. इसके बाद साल 2014 में सैफ ने करीना संग शादी रचाई. इनसे इनके दो बेटे हैं, तैमूर और जहांगीर.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












