
'सैनिकों ने खून बहाकर...', इजरायल-हमास समझौते पर भड़के नेतन्याहू के सहयोगी, भारत समेत पूरी दुनिया क्या बोली?
AajTak
इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते की घोषणा हो गई है. इस समझौते का स्वागत पूरी दुनिया के नेता कर रहे हैं. हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कुछ सहयोगी समझौते से बेहद नाराज हैं.
15 महीने लंबे संघर्ष के बाद इजरायल और हमास आखिरकार एक संघर्ष विराम समझौते पर राजी हो गए हैं. अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में समझौता हुआ जिसके बाद तय हुआ है कि रविवार 19 जनवरी से संघर्ष विराम समझौता लागू हो जाएगा. दोनों पक्षों के बीच समझौते की पुष्टि करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इजरायल-हमास समझौता वार्ता उनके कार्यकाल की सबसे मुश्किल वार्ता रही. इजरायल-हमास के बीच समझौते की खबर सामने आने के बाद पूरी दुनिया के नेता राहत की सांस लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इजरायल और हमास युद्ध ने पूरे मध्य-पूर्व को अस्थिर कर दिया था जिससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही थी. 7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी संगठन हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला कर 1,200 लोगों की हत्या कर दी और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था. जवाब में इजरायल ने हमास के नियंत्रण वाले गाजा पर सैन्य कार्रवाई शुरू की जिसमें 46,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए.
इजरायस-हमास का युद्ध केवल दो पक्षों का युद्ध न होकर धीरे-धीरे कई मोर्चों पर शुरू हुआ जिसमें हमास के समर्थक हिज्बुल्लाह और हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर हमले किए. हालांकि, अब इजरायल और हमास युद्ध विराम समझौते पर राजी हो गए हैं जिसके बाद गाजा में लड़ाई रुक जाएगी और बंधकों की रिहाई हो सकेगी. संघर्ष विराम पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इजरायल-हमास संघर्ष विराम की जानकारी दी. बाइडेन ने सत्ता से जाते-जाते इजरायल-हमास संघर्षविराम को अंजाम दे दिया जिसे लेकर उनके चेहरे पर राहत दिख रही थी.
संघर्ष विराम समझौते की जानकारी देते हुए बाइडेन ने कहा, 'संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल और हमास एक समझौते पर पहुंच गए हैं. 19 जनवरी से लागू हो रहा संघर्ष विराम तीन चरणों में लागू होगा. पहला चरण छह हफ्तों तक चलेगा जिसमें पूर्ण संघर्ष विराम होगा, गाजा से इजरायली सैनिकों की वापसी होगी और 33 बच्चों, महिलाओं, बूढ़ों, बीमार और घायल बंधकों को रिहा किया जाएगा. बदले में इजरायल भी सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा.'
पहले चरण में ही युद्ध के दौरान विस्थापित हुए फिलिस्तीनी अपने घरों को वापस लौट सकेंगे और उन्हें मानवीय मदद भी मिल सकेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









