
सेना पर भड़कने के बाद PAK पत्रकार हामिद मीर झुके, मांगी माफी
AajTak
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने अपने हालिया एक भाषण को लेकर माफी मांगी है. हामिद मीर ने कुछ दिन पहले पत्रकारों पर हो रहे हमलों पर विरोध जताने के लिए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. उसी दौरान हामिद मीर ने ये भाषण दिया था. हामिद मीर ने अब कहा है कि उनका पाकिस्तानी सेना को बदनाम करने का कोई इरादा नहीं था.
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने अपने हालिया एक भाषण को लेकर माफी मांगी है. हामिद मीर ने कुछ दिन पहले पत्रकारों पर हो रहे हमलों पर विरोध जताने के लिए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. इसी दौरान हामिद मीर ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ टिप्पणी की थी. हामिद मीर ने अब कहा है कि उनका पाकिस्तानी सेना को बदनाम करने का कोई इरादा नहीं था. (फोटो-Getty Imgaes) पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रावलपिंडी इस्लामाबाद यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (RIUJ), नेशनल प्रेस क्लब की ओर से गठित कमेटी और हामिद मीर की ओर से मंगलवार को एक साझा बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया कि हामिद मीर ने 28 मई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए अपने भाषण के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उनका सेना को बदनाम करने जैसा कोई इरादा नहीं था और वे सेना की ओर से की गई कुर्बानियों के लिए दिल में बड़ा सम्मान रखते हैं, साथ ही उन्होंने सियाचिन से लेकर एलओसी तक कई ऑर्मी ऑपरेशन्स को कवर किया है. (फोटो-Getty Imgaes)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







