
सेना के जवानों के लिए बनाया 'स्मार्ट जूता', बर्फ या मलबे में दबे तो मिलेगा सिग्नल
AajTak
मजदूर के बेटे और इंजीनियरिंग छात्र ने अग्निवीर जवानों के लिए स्मार्ट जूता तैयार किया है. यह जूता जवानों के मुसीबत में फंसने पर कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंचाने में मदद करेगा. इसके साथ ही भूस्खलन या हिमस्खलन की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में कई बार सेना के जवान भी चपेट में आ जाते हैं, तो उन्हें ढूंढने में यह जूता सिग्नल देकर मदद करेगा.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मजदूर के बेटे और इंजीनियरिंग छात्र ने सेना के जवानों के लिए एक स्मार्ट जूता बनाने का दावा किया है. उसका कहना है कि लैंडस्लाइड के दौरान अगर कोई जवान बर्फ या मलबे में दब जाता है तो यह जूता कंट्रोल रूम को सिग्नल भेज देगा और उस जवान को ढूंढने में मदद करेगा. यह जूता बिना किसी इंटरनेट नेटवर्क के काम करेगा. मणिपुर में हुए लैंडस्लाइड हादसे से छात्र को यह आइडिया मिला, जिसके बाद लगभग एक सप्ताह के अंदर ही उसने ये स्मार्ट आर्मी जूता तैयार किया.
एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर में B.Tech इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष के छात्र सुमित कुमार ने सेना के जवानों अग्निवीरों के लिए एक स्मार्ट जूता तैयार किया है. दावा है कि यह जूता जवानों के मुसीबत में फंसने पर कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंचाने में मदद करेगा. इसके साथ ही भूस्खलन या हिमस्खलन की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में कई बार सेना के जवान भी चपेट में आ जाते हैं, तो उन्हें ढूंढने में यह जूता सिग्नल देकर मदद करेगा.
सुमित का कहना है कि यह स्मार्ट जूता दो हिस्सों में बना है. एक ट्रांसमीटर सेंसर जूते के सोल में लगा होगा और दूसरा रिसीवर अलर्ट सिस्टम जो सेना के कंट्रोल रूम में होगा. वह जूते के ट्रांसमीटर सेंसर से जुड़ा होगा. अभी इसकी रेंज हवा में 100 मीटर है और जमीन से अंदर की रेंज लगभग 3 फीट है.
भूस्खलन या हिमस्खलन की स्थिति में जूते का सेंसर दबाव में एक्टिव हो जाएगा. जूते के सेंसर से सिग्नल निकलते ही कंट्रोल रूम में अलार्म बजेगा और इस तरह बचाव दल को जवान के दबे होने का स्थान का पता चल जाएगा. एक अन्य छोटे रिसीवर को मौके पर लेकर जाने से नजदीक पहुंचने पर अलार्म तेज हो जाएगा जिससे जवान को मलबे में निकालने की प्रक्रिया जल्दी शुरू हो सकेगी.
15 से 16 हजार रुपये में तैयार हुआ जूता स्मार्ट जूते को तैयार करने वाले सुमित मेरठ के खिर्व जलालपुर सरधना निवासी हैं और उनके पिता पेशे से मजदूर हैं. सुमित का कहना है कि इस जूते की लागत लगभग 15 से 16 हजार आई है. अगर इस पर काम किया जाए तो इसकी कीमत और कम की जा सकती है और इसके सिग्नल की रेंज को भी बढ़ाया जा सकता है. स्मार्ट जूते को बनाने में रेडियो ट्रांसमीटर रिसिवर, चार्जेबल बैटरी, हैंड रोटेड चार्जिंग, अलार्म और प्रेसर सेंसर का प्रयोग किया गया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







