
सेक्स वर्कर्स की जिंदगी तबाह कर रहा 5 साल पुराना कानून, छिड़ी बहस
AajTak
2016 में बने इस बिल में सेक्स बेचना तो प्रतिबंधित था, लेकिन सेक्स की खरीदारी पर कोई रोक नहीं थी. परिणाम ये हुआ कि सेक्स इंडस्ट्री को ऐसे गुप्त मार्ग पर धकेल दिया गया है जहां सेक्स वर्कर्स की सुनने वाला कोई नहीं था.
फ्रांस में पांच साल पहले सेक्स वर्कर्स की संख्या को नियंत्रित करने के लिए एक बिल पेश किया गया था. लॉ मेकर्स को उस वक्त अंदाजा नहीं था कि ये कानून सेक्स वर्कर्स की जिंदगी पर कितनी भारी चोट करेगा. दरअसल, 2016 में बने इस बिल में सेक्स बेचना तो प्रतिबंधित था, लेकिन सेक्स की खरीदारी पर कोई रोक नहीं थी. लेकिन सेक्स वर्कर्स की भलाई को लेकर लाए गए कानून से उनकी जिंदगी और खराब हो गई है. फ्रांस में पेड सेक्स सर्विस को बड़ा अपराध मान लिया गया है. पहली बार पकड़े जाने पर क्लाइंट्स को 1,700 डॉलर्स यानी करीब सवा लाख रुपए जुर्माना देना पड़ता है. जबकि ये अपराध दोहराए जाने पर ग्राहकों को करीब 44 हजार डॉलर यानी तीन लाख से ज्यादा हर्जाना देना पड़ रहा है. संसद में ये कानून सेक्स वर्करों के संरक्षण और वेश्यावृत्ति व मानव तस्करी को जड़ से उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से लाए गए थे. लेकिन पांच साल बाद इसके परिणाम कुछ और ही सामने आ रहे हैं. सेक्स वर्क्स का कहना है कि आज उनकी हालत पहले से कई गुना ज्यादा बदतर हो चुकी है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












