
सेंट्रल अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में भीषण सड़क हादसा, बस के खाई में गिरने से 40 की दर्दनाक मौत
AajTak
ग्वाटेमाला की राजधानी के बाहरी इलाके में एक बस पुल से गिरने के बाद कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना में 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस दुखद घटना के बाद राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने दुख जताया और एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है.
सेंट्रल अमेरिकी देश ग्वाटेमाला के बाहरी इलाके में सोमवार को हुई एक दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया. तड़के सुबह एक बस पुल से नीचे गिर गई. इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि प्रोग्रेसो से आ रही थी. इस दर्दनाक हादसे में 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
दमकल विभाग के प्रवक्ता एडविन विलाग्रान ने बताया कि यह दुर्घटना एक मल्टी-व्हीकल कॉलिजन यानी कई वाहनों के आपस में टकराने की वजह से हुई, जिसके कारण बस पुल से नीचे गिर गई. हादसे के शिकार लोगों में बच्चे भी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: मैक्सिको में बड़ा हादसा... ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 41 लोग जिंदा जले
राष्ट्रपति ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया
घटना की जानकारी मिलने के बाद, राष्ट्रपति बरनार्डो अरेवालो ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की और देश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. उन्होंने इस दुर्घटना को 'अत्यंत दुखद' बताते हुए कहा कि सरकार घायलों को बेहतर मेडिकल सुविधा मुहैया कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.
फायरफाइटिंग विभाग की टीम हादसे की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गई थी और बचाव कार्य शुरू कर दिया था. सामाजिक संगठनों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और स्थानीय अस्पतालों में भीड़ उमड़ पड़ी है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.






