
सेंटर में PM मोदी और साइड में ट्रूडो... G20 से आईं दो तस्वीरों के बड़े हैं मायने
AajTak
अमूमन हर छोटे या बड़े समिट के समापन पर एक फोटो सेशन होता है, जिसमें सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों की ग्रुप फोटो खींची जाती है. लेकिन इस बार ग्रुप फोटो तो ली गई लेकिन इससे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नदारद थे.
ब्राजील में दो दिनों तक चले G20 समिट के लिए सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष इकट्ठा हुए और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. लेकिन इस दौरान सदस्य देशों के प्रमुखों की ग्रुप फोटो चर्चा में बनी हुई है. इस बार एक बार नहीं बल्कि दो बार ग्रुप फोटो ली गई लेकिन इसकी वजह क्या थी और इन दोनों तस्वीरों के क्या बड़े मायने रहे.
अमूमन हर छोटे या बड़े समिट के समापन पर एक फोटो सेशन होता है, जिसमें सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों की ग्रुप फोटो खींची जाती है. लेकिन इस बार ग्रुप फोटो तो ली गई लेकिन इससे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नदारद थे. जब इस ओर ध्यान गया कि बाइडेन इस फोटो में नहीं हैं तो दोबारा ग्रुप फोटो ली गई.
लेकिन हैरानी की बात ये है कि सिर्फ बाइडेन ही नहीं बल्कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी इस फोटो से महरूम थीं.
लेकिन दूसरी बार जो फोटो ली गई उसमें सभी सदस्यों देशों के प्रमुख शामिल थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तस्वीर में पहली लाइन के बिल्कुल केंद्र में नजर आ रहे हैं. उनके एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन जबकि दूसरी तरफ ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा हैं जबकि साइड में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नजर आ रहे हैं.
G20 की एक अन्य तस्वीर भी काफी सशक्त है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का हाथ पकड़े हुए हैं और बाइडेन के बगल में ट्रूडो खड़े हैं. वह बाइडेन से बात कर रहे हैं. इस दौरान बाइडेन का हाथ पीएम मोदी के कंधे पर है, जो दोनों नेताओं की दोस्ती को दर्शाता है. इस तरह से इन दोनों तस्वीरों से वैश्विक स्तर पर भारत की धाक और पीएम मोदी के प्रभाव को साफ देखा जा सकता है.
बता दें कि पीएम मोदी ने इससे पहले G20 समिट को संबोधित करते हुए कहा था कि वैश्विक संघर्षों की वजह से भोजन, ईंधन और उर्वरक संकट खड़ा हो गया है, जिससे ग्लोबल साउथ के देश बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.










