
सूप बनाने के लिए काटा था कोबरा, 20 मिनट बाद कटे फन ने डसा, शेफ की मौत
AajTak
सांप के डसने से लोगों की मौत होना बेहद आम बात है, लेकिन दक्षिण चीन में एक ऐसी घटना हुई, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां एक रेस्टोरेंट में शेफ ने कोबरा सांप का सिर काटकर अलग रख दिया.
सांप के डसने से लोगों की मौत होना बेहद आम बात है, लेकिन दक्षिण चीन में एक ऐसी घटना हुई, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां एक रेस्टोरेंट में शेफ ने कोबरा सांप का सिर काटकर अलग रख दिया. इसके बाद शेफ सांप का सूप बनाने की तैयारी करने लगा, करीब 20 मिनट बाद इस कटे हुए फन को फेंकने के लिए जैसे ही शेफ ने उठाया, तो उसे जोरदार झटका लगा. कटे हुए फन ने उसे काट लिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. (फोटो/Getty images) दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान सिटी के रहने वाले शेफ पेंग फैन इंडोचाइनीज स्पिटिंग कोबरा सांप के मांस से बना सूप तैयार कर रहे थे. तभी उन्हें सांप के कटे हुए फन ने डस लिया. दरअसल चीन में जहरीले कोबरा सांप के मास से बने सूप को खूब पसंद किया जाता है. ज्यादातर रेस्टोरेंट में ये सूप मिलता है.(फोटो/Getty images) शेफ पेंग फैन ने स्पिटिंग कोबरा का सिर काटने के बाद, सूप बनाने में 20 मिनट का समय लगाया. इसके बाद शेफ किचन की सफाई करने लगे. कुछ समय बाद शेफ ने सांप के कटे हुए सिर को कचरे के डिब्बे में फेंकने के लिए उठाया, तभी अचानक कटे हुए फन ने शेफ को डस लिया. (फोटो/Getty images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












