
सूटकेस की जांच, सोनम के भाई से पूछताछ और फर्जी सिम का खुलासा... राजा मर्डर में क्या लिंक जोड़ रही शिलांग पुलिस
AajTak
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की भूमिका की जांच में शिलांग पुलिस को कई नए सुराग मिले हैं. सूटकेस, कॉल डिटेल्स, बस में देखे गए दो युवक और फर्जी सिम कार्ड से खुल रही है साजिश की परतें.
Raja Raghuwanshi Murder Case Investigation: राजा रघुवंशी हत्याकांड की परतें एक के बाद एक खुलती जा रही हैं. आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की भूमिका पर शिलांग पुलिस की जांच अब कई राज्यों तक जा पहुंची है. कॉल डिटेल, संदिग्ध सूटकेस, और बस में दो अंजान युवकों की मौजूदगी जैसी कई नई जानकारियों ने इस केस को और पेचीदा बना दिया है. इस कहानी में प्यार, धोखा, साजिश और कई राज्यों में फैली घटनाओं की चौंकाने वाली कड़ियां सामने आ रही हैं.
संदिग्ध सूटकेस की जांच राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम से जुड़ी जांच में शिलांग पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया. पुलिस की टीम सोनम के मायके पहुंची. वहां एक संदिग्ध सूटकेस की जांच की गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने यह सूटकेस पहले अपने मायके से ससुराल ले जाया था और फिर वही सूटकेस मायके वापस ले आई थी. पुलिस को शक हुआ कि इसमें कुछ अहम सबूत हो सकते हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उस सूटकेस से कुछ मिला या नहीं. इस पर पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
दोनों परिवारों से पूछताछ पुलिस ने सोनम के माता-पिता और भाई से भी कई सवाल पूछे. उन्होंने जानने की कोशिश की कि सोनम का व्यवहार कैसा था, वह आमतौर पर घर कब लौटती थी, और पारिवारिक बिजनेस में उसकी क्या भूमिका थी. इसके बाद पुलिस सोनम के भाई गोविंद को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई. यह जानकारी उसके चाल-चलन और मनोवृत्ति को समझने में पुलिस की मदद करेगी.
संजय वर्मा बना राज कुशवाह जांच में सामने आया कि 'संजय वर्मा' नाम से जो व्यक्ति मार्च में सोनम से बात कर रहा था, वो असल में राज कुशवाह ही था. शिलांग पुलिस को सोनम के मोबाइल की कॉल डिटेल से यह बात पता चली. मार्च के महीने में सोनम ने ‘संजय वर्मा’ को 112 बार कॉल किया. यानी लगभग हर दिन 4-5 बार बातचीत होती थी. पुलिस के मुताबिक, ये किसी सामान्य दोस्ती से कहीं ज्यादा था.
वाराणसी से गाजीपुर के सफर पर सवाल सोनम की गाजीपुर यात्रा के दौरान कुछ अहम गवाह सामने आए. गाजीपुर की रहने वाली उजाला यादव ने बताया कि 8 जून की रात वाराणसी से गाजीपुर की बस में सोनम उसके साथ थी. उजाला ने बताया कि सोनम अकेली नहीं थी. उसके साथ दो युवक थे, जिनमें से एक ने सफेद शर्ट पहन रखी थी और दोनों ने चेहरा ढका हुआ था.
बस में उजाला जब राजा मर्डर केस का वीडियो देख रही थी, तब सोनम घबरा गई. उसने उजाला से वीडियो बंद करने को कहा. फिर उसका फोन मांगा, एक नंबर टाइप किया और कॉल किए बिना डिलीट कर दिया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










