
सुशांत सिंह राजपूत संग अंकिता लोखंडे ने याद की पहली मुलाकात, बोलीं- वे काफी गुस्से में थे
AajTak
अंकिता ने कहा कि जब मैं आखिरकार नीचे आई तो मैं जाकर गाड़ी के पीछे वाली सीट पर बैठ गई. मां भी साथ में थीं और मैं सो गई. अंकिता ने बताया कि सुशांत इस दौरान काफी गुस्से में आ गए थे. उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी ली और रैश ड्राइविंग करने लगे. सुशांत को मेरे अंदर हीरोइन वाला एटीट्यूड लगा था. बता दें कि अंकिता और सुशांत दोनों छह साल तक रिलेशनशिप में रहे.
एक टीवी शो के दौरान हाल ही में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत संग पहली मुलाकात के बारे में बताया. किस्सा बताते हुए अंकिता ने कहा कि सुशांत संग उनकी पहली मुलाकात काफी अजीब थी. सुशांत सेट पर काफी चुपचाप रहते थे. वह अपनी ही दुनिया में खोए रहते थे. हम सभी को एक बार एक प्रोमो शूट के लिए कहीं जाना था. उन्हें मुझे मेरे घर लेने आना था. वह नीचे मेरा इंतजार कर रहे थे और मैं ऊपर तैयार हो रही थी. मैंने अपने बाल बनाने करीब सुबह 4 बजे शुरू किए और 6 बजे तक मेरे बाल बने. सुशांत मेरे लिए सुबह 5 बजे से इंतजार कर रहे थे.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












