
सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर भावुक हुए एक्टर के भाई, CBI जांच पर जताया असंतोष
AajTak
सुशांत को याद कर उनके बड़े भाई नीरज बबलू ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत हमारे बिहार के आईकॉन थे. शत्रुघन सिन्हा और मनोज बाजपेयी के बाद सुशांत एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने छोटे से शहर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. बिहार के युवाओं की धड़कन थे. यहां से उनकी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं'.
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक साल हो गया है. उनकी पुण्यतिथि पर एक्टर के बड़े भाई बिहार के मंत्री नीरज बबलू और उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. नीरज बबलू ने सुशांत की मौत की जांच में सीबीआई की कार्यवाही पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने भाई की मौत पर दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है. सुशांत को याद कर उनके बड़े भाई नीरज बबलू ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत हमारे बिहार के आईकॉन थे. शत्रुघन सिन्हा और मनोज बाजपेयी के बाद सुशांत एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने छोटे से शहर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. बिहार के युवाओं की धड़कन थे. यहां से उनकी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












