
सुशांत की बरसी पर सारा का पोस्ट, यूजर्स बोले- मौत पर चुप रहीं अब इतना ज्ञान दे रहीं
AajTak
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी थी. सुशांत को अलविदा कहे तकरीबन 1 साल गुजर गया. सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने सुशांत को याद करते हुए पोस्ट शेयर किए. सारा अली खान ने भी सुशांत के नाम एक पोस्ट शेयर किया. जिसे लेकर वे ट्रोल हो रही हैं.
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत ने एकसाथ फिल्म केदारनाथ में काम किया था. 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी थी. सुशांत को अलविदा कहे तकरीबन 1 साल गुजर गया. सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने सुशांत को याद करते हुए पोस्ट शेयर किए. सारा अली खान ने भी सुशांत के नाम एक पोस्ट शेयर किया. जिसे लेकर वे ट्रोल हो रही हैं. सुशांत के नाम सारा का पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत संग पूल में मस्ती करते हुए सारा की इस थ्रोबैक फोटो में कैप्शन लिखा है- जब भी मुझे मदद, सलाह और हंसी की जरूरत हुई, तुम हमेशा वहां मौजूद रहे. तुमने मुझे एक्टिंग की दुनिया में इंट्रोड्यूस किया, मुझे विश्वास दिलाया कि सपने सच हो सकते हैं. मुझे वो सब दिया जो आज मेरे पास है. अभी तक भरोसा नहीं होता कि तुम चले गए हो. लेकिन जब भी मैं तारों को, उगते सूरज को और चांद को देखती हूं मैं जानती हूं कि तुम वहां हो.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












