
सुलझ गई राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी! चारों आरोपियों ने कुबूला जुर्म, सोनम के सामने ही हुआ था पति का मर्डर
AajTak
इंदौर क्राइम ब्रांच ने बताया है कि राजा रघुवंशी हत्या मामले के चारों आरोपियों ने मर्डर में खुद की संलिप्तता स्वीकार की है. आरोपियों ने हत्या और शव को खाई में फेंकने की बात कबूल की है. घटना मेघालय के पूर्व खासी जिले में हुई, जहां राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर गए थे, 23 मई को गुमशुदा हो गए थे और बाद में राजा का शव बरामद किया गया था.
राजा रघुवंशी की हत्या के चारों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या की है और हत्या के बाद उनका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया था. इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के इस कबूलनामे की पुष्टि की, जिसमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बताई जा रही है.
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, सबसे पहला वार विशाल उर्फ विक्की ठाकुर ने राजा पर किया था. रोक-टोक के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर से ट्रेन के जरिये पहले गुवाहाटी गए और वहां से शिलॉन्ग पहुंचे. इंदौर से डायरेक्ट ट्रेन न होने के कारण उन्हें कई ट्रेनें बदलनी पड़ीं ताकि वे मेघालय पहुंच सकें.
राज कुशवाहा इंदौर से कर रहा था गाइड
राज कुशवाह इस पूरे समय इंदौर में ही था, लेकिन उसने विशाल, आकाश और आनंद नाम के तीन आरोपियों को मेघालय में खर्च के लिए लगभग 40-50 रुपए दिए थे. हत्याकांड के समय सोनम रघुवंशी भी वहां मौजूद थी. आरोपियों ने कहा कि सोनम अपने पति राजा को मरते हुए देख रही थी. इसके बाद आरोपियों ने राजा का शव गहरी खाई में फेंक दिया.
आजतक से बातचीत में इंदौर क्राइम ब्रांच की एसीपी पूनम चंद यादव ने बताया कि इस मामले में सोनम के इंदौर लौट कर आने या नहीं आने के मामले की पुष्टि अभी मेघालय पुलिस ही कर पाएगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में इंदौर पुलिस के पास अभी कोई तथ्य हाथ नहीं लगा है.
गाजीपुर से हिरासत में ली गई थी सोनम

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












