
सुरभि चंदना से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तकः सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से किया इन सेलेब्स ने इनकार
AajTak
जबसे 'बिग बॉस 14' खत्म हुआ था, तभी से फैन्स इस शो के नए सीजन का इंतजार कर रहे थे. हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी' खत्म हुआ, जिसमें दिव्या अग्रवाल विजेता रहीं. हालांकि, इस शो का हिस्सा बनने से कई टीवी सेलेब्स ने इनकार किया है. आज हम आपको इस लिस्ट से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं.
टीवी का सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 15' 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. सोशल मीडिया पर मेकर्स ने कई प्रोमोज और वीडियोज शेयर किए हैं. इस बार के शो का कॉन्सेप्ट काफी अलग और खतरनाक होने वाला है. इस बार की थीम है जंगल. कंटेस्टेंट्स पहले जंगल में रहेंगे, इसके बाद घर में उन्हें एंट्री मिलेगी. जबसे 'बिग बॉस 14' खत्म हुआ था, तभी से फैन्स इस शो के नए सीजन का इंतजार कर रहे थे. हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी' खत्म हुआ, जिसमें दिव्या अग्रवाल विजेता रहीं. हालांकि, इस शो का हिस्सा बनने से कई टीवी सेलेब्स ने इनकार किया है. आज हम आपको इस लिस्ट से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं.
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना का नाम शो के लिए सामने आया था. फैन्स यह जानकर काफी एक्साइट हो गए थे कि एक्ट्रेस शो का हिस्सा बनेंगी, लेकिन इन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












