
'सुबह 4 बजे टेबल पर...', एक्ट्रेस के साथ स्कूल में स्टाफ करता था दुष्कर्म, किया खुलासा
AajTak
41 साल की पेरिस हिल्टन ने कहा, 'बहुत देर में जब सुबह के 3 या 4 बजे होते थे, वो लोग मुझे और दूसरी लड़कियों को एक कमरे में ले जाते थे और हमारा मेडिकल चेकअप करते थे.' उन्होंने दावा किया कि ये कुछ स्टाफ मेंबर्स होते थे जो उन्हें टेबल पर लेटाकर उन्हें गलत तरह से छुआ करते थे.
हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) ने अपने स्कूल को लेकर बड़े खुलासे किए हैं. पेरिस ने खुलासा किया है कि अमेरिका के यूटाह स्थित प्रोवो कैन्यन स्कूल में जब वह पढ़ा करती थीं तो उनका यौन शोषण हुआ था. यह शोषण स्कूल के स्टाफ ने ही लड़कियों के साथ किया था. पेरिस हिल्टन के मुताबिक, स्कूल का स्टाफ जबरदस्ती उनका और दूसरी लड़कियों का 'सर्विकल एग्जाम' किया करता था.
स्कूल में स्टाफ ने किया शोषण
न्यूयॉर्क टाइम्स के आर्टिकल के मुताबिक, 41 साल की पेरिस हिल्टन ने कहा, 'बहुत देर में जब सुबह के 3 या 4 बजे होते थे, वो लोग मुझे और दूसरी लड़कियों को एक कमरे में ले जाते थे और हमारा मेडिकल चेकअप करते थे.' उन्होंने दावा किया कि उनके साथ कोई डॉक्टर नहीं होता था. यह बस कुछ स्टाफ के सदस्य होते थे जो उन्हें टेबल पर लेटाकर उनके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ करते थे.
उन दहशत भरे पलों को याद करते हुए पेरिस हिल्टन की आवाज कांप रही थी. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता वो क्या कर रहे थे. लेकिन वो डॉक्टर नहीं थे. यह बहुत डरावना था. ये ऐसी चीज है जिसे मैंने सालों तक अपने दिमाग और दिल में दबाए रखा था. लेकिन अब ये मुझे याद आता रहता है. और मैं इसके बारे में सोचती हूं. और अब जब मैं बड़ी हो गई हूं तो मुझे समझ आ गया है कि वो यौन शोषण था.'
ट्विटर पर भी पेरिस ने सुनाई कहानी
ट्विटर पर भी पेरिस हिल्टन ने अपने साथ हुए भयावह दुष्कर्मों के बारे में लिखा था. उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे पैडेड टेबल पर लेटाकर जबरदस्ती मेरा 'सर्विकल एग्जाम' किया गया. जब उन्होंने मुझे पकड़ा तो मैं चिल्लाई. जब मैंने मना किया तो उन्होंने कहा- चुप हो जाओ. अपना मुंह बंद रखो. खुद को छुड़ाने की कोशिश बंद करो वरना... इस शोषण को खत्म करने और ठीक होने के लिए मेरा इस बारे में बात करना जरूरी है.'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












