
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नोएडा के 90 स्कूलों पर जुर्माने का मामला, 08 मई को होगी सुनवाई
AajTak
कोरोना लॉकडाउन के समय में स्कूलों द्वारा वसूली गई फीस का 15 फीसदी अभिभावकों को लौटाने का आदेश हाईकोर्ट ने जारी किया था. जिन स्कूलों ने इस आदेश का पालन नहीं किया उनपर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.
नोएडा के स्कूलों पर लगे एक-एक लाख रुपये के जुर्माने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. बता दें कि बीते सप्ताह ही जिले के DM ने कुल 90 प्राइवेट स्कूलों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. इसमें जिले के नामचीन स्कूल भी शामिल हैं. अब यह स्कूल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. कोर्ट में मामले की सुनवाई 08 मई को होगी.
गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी ने 90 प्राइवेट स्कूलों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के समय में स्कूलों द्वारा वसूली गई फीस को लेकर हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था. कोर्ट ने कहा था कि लॉकडाउन के समय में टीचिंग फीस के अलावा अन्य कोई भी फीस वसूलना गलत था. ऐसे में स्कूलों को कोरोना काल में वसूली गई 15 फीसदी फीस लौटाने का आदेश दिया था.
प्राइवेट स्कूलों को आदेश दिया गया था कि अगर बच्चा अभी भी उसी स्कूल में पढ़ रहा है तो स्कूल उसकी 15 फीसदी फीस मौजूदा सेशन की फीस में एडजस्ट करेंगे या जो बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं, उनकी 15 फीसदी फीस अभिभावकों को वापस लौटानी होगी.
गौतमबुद्ध नगर के 90 प्राइवेट स्कूलों ने कोर्ट के आदेश के बावजूद अभिभावकों को फीस नहीं लौटाई थी. इसके चलते जिले के डीएम मनीष कुमार ने 90 स्कूलों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. इसके खिलाफ अब स्कूल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं जहां मामले की सुनवाई 08 मई को होगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












