
सुप्रीम कोर्ट ने 104 साल के हत्यारे को दी अंतरिम जमानत, आखिरी दौर में परिवार के साथ मनाएगा बर्थडे
AajTak
चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार की पीठ के समक्ष जब पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक गांव के बुजुर्ग रसिक चंद्र मंडल की अर्जी आई तो कोर्ट ने भी दरियादिली दिखाई. क्योंकि मंडल को बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के कारण जेल से सुधार गृह में शिफ्ट कर दिया गया था.
सुप्रीम कोर्ट ने 104 साल के हत्यारे को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया ताकि वो अपना 104वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ मना सके और जीवन का अंतिम काल शांति से परिवार के साथ गुजार सके.
चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार की पीठ के समक्ष जब पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक गांव के बुजुर्ग रसिक चंद्र मंडल की अर्जी आई तो कोर्ट ने भी दरियादिली दिखाई. क्योंकि मंडल को बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के कारण जेल से सुधार गृह में शिफ्ट कर दिया गया था.
1994 में सुनाई गई थी आजीवन कारावास की सजा
मंडल को 1988 में हुए हत्याकांड में दोषी करार देते हुए 1994 में आजीवन कारावास की सजा ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी. मंडल ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अपील की. करीब चौथाई सदी बीतने के बाद हाई कोर्ट ने 2018 में मंडल की अर्जी खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा. जनवरी 2019 से जेल में बंद मंडल की अपील सुप्रीम कोर्ट में आई. लेकिन 11 मार्च 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी. यानी उन्हें तब सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली.
मंडल ने 2020 में सुप्रीम कोर्ट में एक नई अपील दायर की जिसमें अपनी 99 साल की उम्र के बुढ़ापे और बीमारियों का हवाला देते हुए उन्होंने समय से पहले रिहाई की गुहार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी और 2021 में इसे गंभीरता से लिया.
बेटे ने लगाई अर्जी

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






