
'सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की स्टडी के बाद तय होंगे ऑड-ईवन नियम,' बोले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. उसके बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने तय किया है कि SC के ऑर्डर की स्टडी करने के बाद आगे फैसले लिए जाएंगे. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को अफसरों के साथ बैठक के बाद कहा, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की स्टडी करेंगे. उसके बाद ऑड-ईवन के नियमों पर फैसला लेंगे.
दिल्ली में ऑड ईवन के नियमों को लेकर दिल्ली सरकार मंगलवार की बैठक में कोई फैसला नहीं ले सकी है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में बैठक हुई. उसके बाद सरकार ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने ऑड ईवन को लेकर टिप्पणियां की हैं. कोर्ट के लिखित ऑर्डर की स्टडी के बाद ऑड ईवन के नियमों पर फैसला लेंगे. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, परिवहन आयुक्त, पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने ऑड-ईवन पर चर्चा की. लेकिन हमने ऑड-ईवन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियां देखी हैं. दिल्ली सरकार ODD-Even नियम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अध्ययन करेगी. सुप्रीम कोर्ट के विस्तृत आदेश का अध्ययन करने के बाद ऑड-ईवन नियम को तय किया जाएगा.
गोपाल राय ने आगे कहा, दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का पालन करेगी. हमारी पंजाब सरकार भी टिप्पणियों का पालन करेगी. हमें उम्मीद है कि अन्य राज्य भी सिफारिशों का पालन करेंगे. गोपाल राय ने कहा कि अभी कृतिम वर्षा पर प्रस्ताव आया नहीं आया है.
'दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक लागू होना है ऑड ईवन'
स्मॉग टावर को लेकर भी राय ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अध्ययन करेंगे और उसका पालन करेंगे. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री का कहना था कि ऑड ईवन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करेंगे. फिलहाल प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के लिखित आदेश का इंतजार किया जा रहा है. बता दें कि दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड ईवन व्यवस्था लागू किए जाने की घोषणा की गई है. आज दिल्ली सरकार की बैठक में ऑड ईवन के नियम तय किए जाने थे, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सरकार का कहना है कि SC के फैसले की स्टडी करने के बाद निर्णय लेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा...
सुप्रीम कोर्ट ने ऑड-ईवन को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. शीर्ष अदालत ने ऑड-ईवन स्कीम को दिखावा बताया है. जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा - आप पहले भी ऑड-ईवन सिस्टम ला चुके हैं, क्या यह सफल हुआ है, यह सब सिर्फ दिखाने के लिए है. ये लड़ाई का मैदान नहीं है: सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि ये राजनीतिक लडाई का मैदान नहीं है. यहां राजनैतिक ब्लेम गेम को रोकें, ये लोगों की हेल्थ की हत्या के समान है. आप इस मामले को दूसरों पर नहीं थोप सकते. आप पराली जलाने को क्यों नहीं रोक पाते? पंजाब सरकार के वकील ने कहा था कि पंजाब में 40 फीसदी पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है. कोर्ट की फटकार के बाद पंजाब सरकार ने कहा कि हम इस बाबत भी कदम उठा रहे हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







