
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- मृत्युदंड दिलवाना कई राज्यों में है प्रमोशन का पैमाना, बनेगी अब गाइडलाइन
AajTak
ट्रायल कोर्ट ने इरफान नाम के शख्स को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस फैसले पर मुहर लगा दी है. इमरान ने आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. तीन जजों की पीठ अब उसकी याचिका पर सुनवाई कर रही है.
सुप्रीम कोर्ट देश भर की अदालतों में मृत्युदंड की सजा देने को लेकर विस्तृत गाइडलाइन तैयार करेगा. कोर्ट ने इस गंभीर मुद्दे पर खुद संज्ञान लिया है. जस्टिस उदय उमेश ललित, जस्टिस एस रविंद्र भट्ट और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने मृत्युदंड की सजा पाए इरफान उर्फ भायु मेवाती की याचिका पर विचार कर रही थी, जिसमें उसने मृत्यु दंड को चुनौती दी है.
सुनवाई के दौरान अमाइकस क्यूरे सीनियर एडवोकेट के परमेश्वर ने कहा कि कई राज्यों में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को तरक्की ही इसी आधार पर दी जाती है कि उसने कितने मामलों में कितनों को सजा दिलवाई वो भी मृत्युदंड. इसके बाद अदालत ने इस पर संज्ञान लिया.
HC ने ट्रायल कोर्ट के फैसले बताया है सही
इरफान के लिए ट्रायल कोर्ट ने मृत्यु दंड की सजा तय की और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस फैसले पर मुहर लगा दी है. तीन जजों की पीठ ने इस याचिका पर चल रही सुनवाई के दौरान कहा कि मृत्युदंड के योग्य अपराधों में इसे सबसे सख्त सजा तय करने के लिए गाइडलाइन जरूरी है. कोर्ट जल्द ही इसे तैयार कर लेगा.
SC ने अटॉर्नी जनरल से मांगी मदद खंड पीठ ने इस बाबत अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल से भी मदद करने को कहा है. साथ ही नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (नालसा) को भी नोटिस जारी किया है.
इसलिए गाइडलाइन बनाएगी कोर्ट पीठ ने कहा कि अब समय आ गया है कि मृत्युदंड तय करने को लेकर भी नियम कायदे हों यानी इसे इंटिट्यूशनलाइज किया जाए, क्योंकि यह सजा पाने वाले दोषी के पास अपने बचाव के लिए बहुत कम उपाय होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







