
सुपरहीरोज के लिए क्रेजी सानिया मिर्जा का बेटा, देखें मजेदार वीडियो
AajTak
वीडियो में सानिया मिर्जा ने हाथ में दो सुपर हीरो के खिलौने लिए हुए हैं. और वो सॉन्ग तुम दोनों ने मिलकर जान मेरी ले ली पर एक्ट कर रही हैं. वहीं सानिया के साइड में उनके बेटे इजहान भी बैठे हैं. इजहान ने भी हाथ में दो टॉय सुपरहीरो ले रखे हैं.
भारत की फेमस टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. सानिया इंस्टग्राम पर रील्स भी बनाती हैं. अब उन्होंने बेटे इजहान मिर्जा मलिक के साथ भी एक वीडियो बनाया है. ये वीडियो काफी मजेदार है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- कितने सुपरहीरो मेरे Izzy के लिए काफी हैं #TumDonoNeMilkeJaanMeri.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












