
सुपरस्टार बनने की इस शर्त पर क्यों बोले नवाजुद्दीन, 'खुद को गोली मार दूंगा लेकिन...'
AajTak
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी इमेज से विपरीत फिल्म जोगीरा सा रा रा में एक रोमांटिक लड़के के किरदार में नजर आने वाले हैं. नवाज चाहते हैं कि वो आगे चलकर ऐसे ही किरदार कर अपनी क्राफ्ट को तराशते रहें.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अलग किरदारों से लोगों को एंटरटेन करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जोगीरा सा रा रा को लेकर खासे उत्साहित हैं. नवाज इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ नेहा शर्मा संग रोमांस करते भी नजर आने वाले हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान नवाज ने मीडिया को अड्रेस करते हुए, सभी सवालों का जवाब दिया है.
नवाजुद्दीन की फिल्म जोगीरा सा रा रा का ट्रेलर देखने के बाद दर्शक उनके एक नए अंदाज को शॉक्ड हैं. कभी फिल्मों में ट्रांसजेंडर, तो कभी साइको किलर तो कभी मजदूर बनते नवाज ने हमेशा अलग-अलग किरदारों से फैंस को एंटरटेन किया है. इस लाइट हार्टेड कॉमिडी फिल्म में भी नवाज एक ऐसी शख्स के किरदार में हैं, जिन्हें शादी के नाम से ही बुखार आ जाता है और शादी को टॉर्चर समझने वाले नवाज एक्ट्रेस नेहा शर्मा संग रोमांटिक जोड़ी में नजर आने वाले हैं.
तो खुद को गोली मार दूंगा
पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवाजुद्दीन अपने बेबाक अंदाज में नजर आए. सभी सवालों का जवाब सहजता से देकर खुद पर तंज भी कसते नजर आए. अपने इंटेंस किरदारों पर नवाज कहते हैं, 'शायद मुझे अब तक अपनी रंग की वजह से डार्क किरदार ही मिलते रहे हैं. ऐसा बहुत कम होता है, जब मुझे किसी रोमांटिक फिल्म का ऑफर मिलता है. इस फिल्म को हामी भरने की सबसे बड़ी वजह यही रही कि इसमें मुझे रोमांस करने का मौका मिला है. मैं हमेशा से चाहता हूं कि एक्टर के तौर पर खुद को एक्सप्लोर करता रहूं. क्योंकि एक तरह के किरदार मुझे बोर करते हैं. अगर कोई मुझसे आकर कहे कि तुम्हें सुपरस्टार बना दूंगा, शर्त केवल यह होगी कि एक ही तरह के किरदार निभाने हैं, तो मैं बजाए उस ऑफर को एक्सेप्ट करने के खुद को गोली मारना पसंद करूंगा.'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












