
सुपरमैन-स्पाइडरमैन नहीं, ये इंसान अचानक 'हवा में उड़ने' लगा, देखें VIRAL VIDEO
AajTak
इंसान हवा में उड़ने के ख्वाब सदियों से देखता आया है. इसी सपने को पूरा करने के मोटिवेशन के चलते ही हवाईजहाज का आविष्कार किया गया था. अब अमेरिका में भी एक शख्स काफी सुर्खियों में है क्योंकि वो ड्रोन जैसे दिखने वाले डिवाइज पर शहर के बीचो-बीच उड़ते हुए नजर आया.
इंसान हवा में उड़ने के ख्वाब सदियों से देखता आया है. इसी सपने को पूरा करने के मोटिवेशन के चलते ही हवाईजहाज का आविष्कार किया गया था. अब अमेरिका में भी एक शख्स काफी सुर्खियों में है क्योंकि वो ड्रोन जैसे दिखने वाले डिवाइस पर शहर के बीचो-बीच उड़ते हुए नजर आया. (फोटो क्रेडिट: Hunter kowald यूट्यूब) हंटर नाम के इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हंटर न्यूयॉर्क शहर की लोकप्रिय जगह टाइम्स स्कवॉयर में एक हेल्मेट पहने हुए है. ये शख्स 10 फीट हवा में उड़ रहा था और लोग इस शख्स को बेहद अचरज के साथ देख रहे थे. (फोटो क्रेडिट: Hunter kowald यूट्यूब) इस फ्लाइंग ड्रोन के मालिक हंटर एक यूट्यूबर हैं. वे अपने उड़ने वाले ड्रोन के साथ अक्सर वीडियो डालते हैं. हालांकि न्यूयॉर्क शहर से उन्होंने जब ये वीडियो पोस्ट किया तो ये काफी वायरल होने लगा. इस वीडियो को अब तक 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. (फोटो क्रेडिट: Hunter kowald यूट्यूब)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












