
सुनील ग्रोवर के बेटे को पसंद नहीं था गुत्थी का रोल, ये है वजह
AajTak
सुनील ग्रोवर ने खुलकर बात की. साथ ही सुनील ने खुलासा किया कि उनके बेटे मोहन ने उन्हें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी का रोल प्ले नहीं करने को कहा. क्योंकि उनके दोस्त ने उन्हें इस चीज को लेकर बुली करते थे कि उनके पिता (सुनील ग्रोवर) एक महिला की भूमिका निभाते हैं.
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया. अब वे एक्टिंग में किस्मत आजमा रहे हैं. सुनील गब्बर इज बैक, भारत, सनफ्लावर जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. द कपिल शर्मा शो में उनका गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी का रोल तो जबरदस्त हिट हुआ था. इस से वो घर-घर में पहचाने जाने लगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील के बेटे को उनका गुत्थी का रोल करना पसंद नहीं था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












