
सुनीता केजरीवाल को लेकर दिल्ली सरकार और AAP में तैयार है एक्शन प्लान!
AajTak
धीरे धीरे ही सही, लेकिन सुनीता केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में पोजीशनिंग नजर आने लगी है, और आतिशी की भूमिका भी साफ हो चुकी है. रामलीला मैदान में मंच पर बैठने को मिली जगह और अरविंद केजरीवाल के ईडी को दिये गये बयान में भी आतिशी केंद्र में नजर आ रही हैं - मतलब, एक्शन प्लान पूरा तैयार है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया है. अभी तक तो आतिशी और सौरभ भारद्वाज ही अरविंद केजरीवाल के पूर्व निर्धारित दिशानिर्देंशों और कस्टडी से भेजे गये संदेशों के अनुसार सरकार चलाते रहे, लेकिन अपने दोनों साथियों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने जो कुछ ईडी को बताया है, उसके बाद तो आम आदमी पार्टी में INDIA ब्लॉक जैसी ही एकजुटता दिखाई देने लगी है. वैसे भी राघव चड्ढा और स्वाति मालिवाल के भी ऐसे नाजुक दौर में विदेश दौरे की भी खूब चर्चा हो रही है. अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सामने आये सबसे मुश्किल दौर में चीजें सुनीता केजरीवाल के ही इर्द गिर्द घूमती नजर आ रही हैं.
सुनीता केजरीवाल की ऐसे हो रही है पोजीशनिंग
रामलीला मैदान और केजरीवाल का बहुत पुराना रिश्ता है. अन्ना हजारे को आगे रख कर अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन किया था, तब देश में यूपीए की सरकार थी - और रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले चुके हैं.
31 मार्च की रैली इंडिया ब्लॉक की थी, और काफी हद तक अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर ही फोकस नजर आई. बातें तो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस की भी की, उनकी तरफ से जहर घोलने की भी - लेकिन ज्यादातर नेताओं के भाषण में मुख्य तौर पर दो ही नाम रहे - अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन. पहले अरविंद केजरीवाल और फिर हेमंत सोरेन. रैली में AAP कार्यकर्ता भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे थे. लोगों को पानी पिलाने से लेकर मदद की हर जरूरत के लिए तैयार दिखे.
रैली के मंच पर सुनीता केजरीवाल को सोनिया गांधी की बगल में बिठाया गया था. गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है, और सोनिया गांधी कांग्रेस की सबसे सीनियर नेता हैं. वैसे उम्र और ओहदे में तो फिलहाल मल्लिकार्जुन खरगे ही बड़े हैं. लेकिन उनकी कुल जमा एक ही खासियत है - गैर गांधी कांग्रेस अध्यक्ष.
सुनीता केजरीवाल को लेकर एक और भी खास बात दिखी. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के दिन से लेकर ही हर मोर्चे पर आगे आतिशी दिखाई पड़ी हैं. हां, सौरभ भारद्वाज की भूमिका कम करके नहीं आंकी जा सकती. दोनों दिल्ली सरकार में मंत्री हैं, और अरविंद केजरीवाल के बाद मुख्यमंत्री की रेस में भी जब तब मान लिये जाते रहे हैं - लेकिन रामलीला मैदान की एक तस्वीर ने राजनीतिक स्थिति की पूरी तस्वीर साफ कर दी है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







