
सुनवाई के दौरान नेकेड थी इस देश की जज, पी रही थी सिगरेट, वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक जज का वीडियो वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, जज पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी अश्लील तस्वीरें शेयर करती रही हैं. लेकिन इस हफ्ते Zoom पर एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान वह हाफ नेकेड हालत में बिस्तर पर धूम्रपान करती नजर आईं तो बवाल मच गया.
ऑनलाइन सुनवाई के दौरान बिस्तर पर हाफ नेकेड हालत में सिगरेट पीने वाली एक महिला जज के खिलाफ एक्शन लिया गया है. उन्हें 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर कोलंबिया की इस जज का वीडियो वायरल हो रहा है.
न्यायिक अनुशासनात्मक आयोग ने मंगलवार को 34 साल की जज विवियन पोलानिया के खिलाफ फैसला सुनाते हुए कहा कि उन्होंने कई प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन किया है. वह अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए फिट नहीं हैं और न्यायिक ड्रेस कोड का पालन करने में भी विफल रहीं.
nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, पोलानिया पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रही हैं. लेकिन इस हफ्ते Zoom पर एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान वह हाफ नेकेड हालत में बिस्तर पर धूम्रपान करती नजर आईं तो बवाल मच गया. उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया.
जिसके बाद अनुशासनात्मक समिति पोलानिया के खिलाफ एक्शन लिया और उन्हें तीन महीने के लिए पद से सस्पेंड कर दिया. इस दौरान उनके वेतन को भी रोक दिया जाएगा.
समिति के 16 पन्नों के फैसले के अनुसार, पोलानिया ने सुनवाई के दौरान अपना कैमरा लगभग एक घंटे तक बंद रखा था. कैमरा ऑन होने पर वह बिस्तर पर लेटी दिखाई दीं. लग रहा था वह नींद में थीं. पोलानिया हाफ नेकेड हालत में कैमरे पर ही सिगरेट पी रही थीं.
हालांकि, अपनी सफाई में पोलानिया ने कैमरे पर हाफ नेकेड होने से इनकार किया है. साथ ही दावा किया कि वह सुनवाई के दौरान इसलिए बिस्तर पर थीं क्योंकि उस वक्त उन्हें ब्लड प्रेशर और घबराहट की समस्या थी. इसके अलावा पोलानिया ने अन्य जजों पर आरोप लगाया कि शॉर्ट ड्रेस पहनने के कारण उन्हें धमकाया जाता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











