
'सुंदर चेहरे की वजह से जीता मिस यूनिवर्स क्राउन', Harnaaz Sandhu ने दिया ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब
AajTak
हरनाज का कहना है कि इस खिताब को जीतने के लिए कड़ी मेहनत और कोशिश करनी पड़ती है. बता दें कि लारा दत्ता ने साल 2000 में यह क्राउन जीता था. इसके बाद अब हरनाज संधू ने जीता है.
देश का नाम रौशन करने वाली हरनाज संधू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इसी महीने उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया है. 21 साल बाद वह क्राउन जीतकर लेकर आई हैं. खिताब जीतने के बाद वह भारत वापस लौटी हैं. मीडिया में यह इंटरव्यूज दे रही हैं. हाल ही में हरनाज संधू ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिनका कहना था कि मिस यूनिवर्स 2021 टाइटल उन्हें 'खूबसूरत चेहरा' होने के कारण मिला है. जबकि हरनाज का कहना है कि इस खिताब को जीतने के लिए कड़ी मेहनत और कोशिश करनी पड़ती है. बता दें कि लारा दत्ता ने साल 2000 में यह क्राउन जीता था. इसके बाद अब हरनाज संधू ने जीता है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












