
सीरिया के पल्माइरा शहर में बड़ा हमला, 36 लोगों की मौत, विद्रोहियों का कई गांवों पर कब्जा
AajTak
सीरिया के पल्माइरा शहर पर बड़े हमले की जानकारी सामने आ रही है. इस अटैक में 36 लोगों की मौत हो गई है.
सीरिया के पल्माइरा शहर पर बड़े हमले की जानकारी सामने आ रही है. इस अटैक में 36 लोगों की मौत हो गई है. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक सीरियाई विद्रोहियों ने 2 कार बम विस्फोट करने के बाद अलेप्पो शहर में घुसपैठ की है. सीरिया के सरकारी मीडिया ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है.
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया के विद्रोहियों ने 2 कार में बम ब्लास्ट करने के बाद सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो में घुसपैठ की है, शुक्रवार को सरकारी बलों के साथ उनकी झड़प हुई. विद्रोही कई दिनों से अलेप्पो शहर की ओर बढ़ रहे हैं और उन्होंने रास्ते में कई शहरों और गांवों पर कब्ज़ा कर लिया है.
सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फ़ॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि विद्रोहियों ने शुक्रवार को शहर के पश्चिमी छोर पर 2 कार बम विस्फोट किए.
एक विद्रोही कमांडर ने सोशल मीडिया पर एक रिकॉर्डेड संदेश जारी किया, जिसमें शहर के निवासियों से आगे बढ़ रहे बलों के साथ सहयोग करने का आह्वान किया गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









