
सीरिया की प्रिंसेज डायना से लेकर नरक की फर्स्ट लेडी तक... कौन हैं अस्मा? जो लेने जा रही बशर अल-असद से तलाक
AajTak
सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद की पत्नी अस्मा के पास ब्रिटेन और सीरिया दोनों देशों की नागरिकता है. अस्मा का जन्म और लालन-पालन दोनों लंदन में हुआ. उनके माता-पिता सीरियाई मूल के हैं.
सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद की पत्नी अस्मा अल-असद तलाक लेने जा रही हैं. उन्होंने बशर से तलाक के लिए रूस की अदालत में अर्जी दाखिल कर दी है. ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि सीरिया की प्रिसेंज डायना से लेकर लेडी मैकबेथ तक कही जाने वाली अस्मा अल-असद कौन हैं?
अगस्त 1975 में लंदन में जन्मी अस्मा अल-अखरास की मां सीरियाई डिप्लोमैट और पिता पेशे से कार्डियोलॉजिस्ट थी. अस्मा ने कंप्यूटर साइंस और फ्रेंच साहित्य में डिग्री ली. वह बशर अल असद से शादी से पहले इन्वेस्टमेंट बैंकर थीं. वह Deutsche बैंक और जेपी मॉर्गन तक के साथ काम कर चुकी हैं.
बशर से सीक्रेट वेडिंग...
अस्मा के पास ब्रिटेन और सीरिया दोनों देशों की नागरिकता है. वह साल 2000 में सीरिया जाकर सेटल हो गईं और उसी दौरान उन्होंने बशर अल-अशद से शादी कर ली. कहा जाता है कि बशर ने 2000 में सीरिया का राष्ट्रपति बनने के कुछ महीनों बाद ही अस्मा से सीक्रेट वेडिंग कर ली. यह वह समय था, जब आकर्षक, स्टाइलिश और लोगों से आसानी से कनेक्ट करने के उनके व्यक्तित्व की वजह से उन्हें सीरिया की प्रिंसेज डायना कहा जाता था. वह अक्सर बशर के साथ देशभर के भ्रमण पर निकल जाती थीं ताकि लोगों की दिक्कतों को आसानी से समझ सकें.
अस्मा (49) को कभी मिडिल ईस्ट में महिला लिबरेशन का चेहरा माना जाता था लेकिन पति बशर के निरंकुश शासन की आंच में उनकी वह छवि भी जाती रही. 2011 में अरब स्प्रिंग की चिंगारी के दौरान जब पूरा मिडिल ईस्ट जल उठा था. लेकिन इस विद्रोह को दबाने के लिए उनके पति बशर ने बर्बर कार्रवाई की, जिससे अस्मा की छवि को बड़ा झटका लगा.
सीरिया में विद्रोह और वॉग में अस्मा की तस्वीर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









