सीरियल कुमकुम भाग्य के एक्टर मिशाल रहेजा बने सिंगर, लॉकडाउन में तैयार किया गाना
AajTak
सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता मिशाल रहेजा ने सिंगर बनकर सभी का दिल जीतने की तैयारी कर ली है. मिशाल रहेजा ने सारा गूगल के नाम से एक म्यूजिक वीडियो लांच हुआ है. इस गाने को उन्होंने खुद गाया है और प्रोड्यूस भी किया है. साथ ही इस म्यूजिक वीडियो में वो रोमांस करते हुए भी नजर आए हैं.
सीरियल 'तुझसे लागी लगन', 'इश्क का रंग सफेद' और 'कुमकुम भाग्य' में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता मिशाल रहेजा ने सिंगर बनकर सभी का दिल जीतने की तैयारी कर ली है. मिशाल रहेजा लेकर आए हैं अपना एक नया म्यूजिक वीडियो जिसका नाम है 'सारा गूगल'. इस गाने को उन्होंने खुद गाया है और प्रोड्यूस भी किया है. साथ ही इस म्यूजिक वीडियो में वो रोमांस करते हुए भी नजर आए हैं. लॉकडाउन के दौरान आया आईडिया आजतक से साथ खास बातचीत के दौरान अपने इस म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "सिंगर बनने का खुमार तो मुझे बहुत पहले से ही था लेकिन कभी समय और मौका नहीं मिल पाया पर लॉकडाउन ने मुझे वह मौका दिया. मैंने 2 साल पहले एक इंग्लिश गाना गाया था, losynth में रिकॉर्डिंग की थी जो कि हेमा सरदेसाई जी के साथ थी. उसके बाद लोगों ने मुझे कहा कि हमने आपका गाना देखा और खबर पढ़ी, लेकिन यहां किसी को इंग्लिश गाना शायद पसंद नहीं आया या समझ नहीं आया, असली वजह मुझे पता नहीं. फिर सब ने कहा कि आप हिंदी गाना क्यों नहीं बनाते हो तब मैंने लॉकडाउन में सोचा कि मैं हिंदी गाना बनाऊंगा.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












