
सीमा हैदर ने खुद कन्फर्म की प्रेग्नेंसी की बात, बनने वाली हैं सचिन के बच्चे की मां, बोलीं- नया साल मेरे लिए लकी
AajTak
Seema Haider News: साल 2023 में भारत से लेकर पाकिस्तान तक सीमा और सचिन मीणा की लव स्टोरी सुर्खियों में रही. अब नए साल में सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की बात सामने आई है. इसको लेकर सीमा ने खुद कन्फर्म किया है कि इसमें कितनी सच्चाई है.
पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सीमा इन दिनों सचिन मीणा के साथ नोएडा में रह रही हैं. बीते दिनों सीमा की प्रेग्नेंसी की खबरें आईं. अब एक इंटरव्यू में सीमा ने इसको लेकर खुद बताया है कि इसमें कितनी सच्चाई है. सीमा से जब पूछा गया कि जो खुशखबरी (प्रेग्नेंसी) की खबरें चल रही हैं, इसमें कितनी सच्चाई है. इस पर जवाब देते हुए सीमा ने कहा कि सच्चाई ही है. सबको एक दिन बहुत जल्द पता चल जाएगा. ये नया साल 2024 हमारे लिए बहुत खुशियां लेकर आया है.
सीमा ने कहा कि एक बात और है, वो ये कि हमारे बच्चे पढ़ने स्कूल जा रहे हैं. 2024 की शुरुआत ही हमारे लिए लकी साबित हुई है. इंस्टाग्राम पर सीमा के इंटरव्यू की ये क्लिप काफी वायरल हो रही है. तमाम लोग सीमा और सचिन को इस खुशखबरी को लेकर बधाई दे रहे हैं.
दरअसल, बीते दिनों सीमा की प्रेग्नेंसी की खबरें आईं. सीमा ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो जल्द मां बनने वाली हैं. सीमा ने कहा था कि वे खुद चाहती हैं कि उनका और सचिन का एक बेबी हो. सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी को लेकर सचिन के पिता ने कहा था कि उन्होंने बहू का हाथ देखा है, उसे लड़का ही होगा. उन्होंने कहा था कि वे हाथ देखकर बता देते हैं, वो कभी झूठ नहीं होता.
पबजी खेलने के दौरान सीमा और सचिन में हुआ था प्यार
बता दें कि साल 2019 में जब कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा था, उस दौरान सीमा हैदर पाकिस्तान में और सचिन मीणा नोएडा में पबजी डाउनलोड कर खेलते थे. संयोग से सीमा और सचिन गेम खेलते खेलते एक दूसरे के संपर्क में आ गए और दोनों ने नंबर शेयर किया. इसके बाद वॉट्सएप के जरिए संपर्क में रहे. धीरे धीरे दोनों में प्यार हो गया और मिलने का फैसला कर लिया.
इसके बाद सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल पहुंचीं, वहीं नोएडा से सचिन मीणा भी नेपाल पहुंचे. सचिन और सीमा का कहना है कि उन्होंने नेपाल के मंदिर में शादी की. दोनों वहां सात दिनों तक होटल में रुके और साथ में वक्त बिताया. इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आ गई. जांच एजेंसियां इस मामले की अभी जांच पड़ताल कर रही हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






