
सीमा हैदर की बेटी को मिली भारत की नागरिकता! बर्थ सर्टिफिकेट बनने के बाद एपी सिंह का दावा
AajTak
सीमा हैदर का केस लड़ रहे वकील एपी सिंह का दावा है कि सीमा हैदर की नोएडा में 18 मार्च को जन्मी बच्ची का उत्तर प्रदेश सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बना दिया है. ऐसे में वह अब भारत की नागरिक कहलाएगी. एपी सिंह का कहना है कि सीमा ने पाकिस्तान में ही हिंदू धर्म अपना लिया था. बाद में नेपाल व भारत दोनों जगह हिंदू रीति-रिवाजों से एक भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी की है.
अवैध रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को उनके देश वापस भेजे जाने की समय सीमा खत्म हो गई है. लेकिन अपने पबजी वाले प्यार से मिलने के लिए नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी हैं. इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. वहीं सीमा हैदर का केस लड़ रहे वकील एपी सिंह का दावा है कि सीमा हैदर की नोएडा में 18 मार्च को जन्मी बच्ची का उत्तर प्रदेश सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बना दिया है. ऐसे में वह अब भारत की नागरिक कहलाएगी.
पाकिस्तान में ही अपना लिया था हिंदू धर्म
एपी सिंह का कहना है कि सीमा ने पाकिस्तान में ही हिंदू धर्म अपना लिया था. बाद में नेपाल व भारत दोनों जगह हिंदू रीति-रिवाजों से एक भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी की है. सीमा 18 मार्च को सचिन के बच्चे की मां भी बन चुकी है. जिसका नाम 'भारती' रखा गया है, जिसका अर्थ 'मीरा' होता है और उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्ची के लिए जन्म प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को सीमा ने भारत में रहने के लिए सरकार से अपील की थी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीमा को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर निशाना बना रहे हैं, जो कि दुखद है, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है. उनके मामले को मानवीय आधार पर देखा जाना चाहिए.
पति को तलाक और पिता की मौत
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक एपी सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में रहते हुए सीमा ने अपने पहले पति को तलाक दे दिया था और अपने पिता के घर चली गई थीं. पिता की मृत्यु के बाद उनकी बातचीत भारत के सचिन मीणा से हुई. बाद में दोनों में दोस्ती हो गई और सीमा ने पाकिस्तान में ही हिंदू धर्म अपना लिया. इसके बाद सीमा नेपाल आईं, जहाँ उन्होंने सचिन से विवाह किया. फिर भारत में कानूनी रूप से धर्म परिवर्तन कराया. वकील एपी सिंह का कहना है कि वैसे भी सीमा हैदर की तरफ से नागरिकता संबंधी कागजात भारत सरकार और राष्ट्रपति के पास लंबित हैं. जिस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
वकील ने दी दलीलें

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








