
सीमा विवाद पर PM मोदी की टिप्पणी पर चीन की सेना ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
AajTak
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने कहा है कि वर्तमान में भारत और चीन के बीच सीमा क्षेत्रों की स्थिति सामान्यतः स्थिर है. दोनों देश राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से प्रभावी कम्युनिकेशन बनाए हुए हैं. दोनों देश जल्द से जल्द एक ऐसे समाधान पर पहुंचने पर सहमत हुए हैं जो दोनों देशों को मंजूर हो.
भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई टिप्पणी पर अब चीन की सेना ने प्रतिक्रिया दी है. चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने गुरुवार को कहा है कि चीन और भारत के बीच सीमा क्षेत्रों में 'सामान्यत: स्थिरता' है. पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध को हल करने के लिए दोनों देश प्रभावी रूप से कम्युनिकेशन बनाए हुए हैं.
दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी मैगजीन 'न्यूजवीक' को दिए इंटरव्यू में भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर टिप्पणी की थी. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा था कि मेरा मानना है कि हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चली आ रही स्थिति पर तत्काल बातचीत करने की जरूत है ताकि हमारी द्विपक्षीय बातचीत में मतभेदों को पीछे छोड़ा जा सके.
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या कहा? भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने कहा, "वर्तमान में भारत और चीन के बीच सीमा क्षेत्रों की स्थिति समान्यतः स्थिर है. दोनों देश राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से प्रभावी कम्युनिकेशन बनाए हुए हैं और सकारात्मक रचनात्मक बातचीत की है. दोनों देशों ने इस मामले में सकारात्मक प्रगति भी हासिल की है. दोनों देश जल्द से जल्द एक ऐसे समाधान पर पहुंचने पर सहमत हुए हैं जो दोनों देशों को मंजूर हो.
इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने भी प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी. प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी के अगले दिन माओ निंग ने कहा था कि चीन ने भारत के प्रधानमंत्री की टिप्पणियों पर गौर किया है. हमारा मानना है कि मजबूत और स्थिर चीन-भारत संबंध दोनों पक्षों के साझा हितों के लिए लाभकारी हैं. यह क्षेत्र और उससे परे शांति और विकास के लिए भी जरूरी है.
माओ निंग ने कहा था, ''हमें उम्मीद है कि भारत चीन के साथ मिलकर समान दिशा में काम करेगा, द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक ऊंचाइयों तक ले जाएगा, आपसी विश्वास बढ़ाएगा, बातचीत और सहयोग पर कायम रहेगा, मतभेदों को ठीक से संभालेगा और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत और स्थिर रूप से आगे बढ़ाएगा.''
चार साल से भारत-चीन के बीच जारी है सैन्य गतिरोध

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.






