
सीन पलटने के चक्कर में बिग बॉस 14 हुआ फ्लॉप, जनता भी हुई नाराज
AajTak
सीजन 14 ने एक बार नहीं बल्कि कई बार लोगों की उम्मीदों पर पानी फेरा है. सीन पलटने के लिए कभी जनता का ही अपमान किया तो कभी रियलिटी शो एक गेस्ट हाउस बनाकर रख दिया.
कोरोना काल में शुरू हुए देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस से सभी को काफी उम्मीदें थीं. प्रोमो भी जैसे बनाए गए थे उसे देख सभी यही कह रहे थे कि इस बार सीन पलटेगा. अब कुछ नया और मजेदार देखने को मिलेगा. अब जहां उम्मीदें पनपती हैं, वहीं पर उन उम्मीदों को तोड़ने का काम भी होता है. सीजन 14 ने एक बार नहीं बल्कि कई बार लोगों की उम्मीदों पर पानी फेरा है. सीन पलटने के लिए कभी जनता का ही अपमान किया तो कभी रियलिटी शो एक गेस्ट हाउस बनाकर रख दिया. जानते हैं आखिर क्यों बिग बॉस 14 गच्चा खा गया- घर को बनाया गेस्ट हाउसMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












