
सीधी पेशाबकांड पर एक्शन में शिवराज सरकार, NSA भी लगा, जानें कितनी हो सकती है सजा
AajTak
मध्य प्रदेश के सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया गया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने पर सीएम शिवराज ने संज्ञान लिया और आरोपी पर एनएसए के तहत कार्रवाई के आदेश दिए. सीएम ने कहा है कि अपराधी की कोई जाति, धर्म या पार्टी नहीं होती है.
मध्य प्रदेश के सीधी में एक दलित युवक के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक के प्रतिनिधि ने नशे में धुत होकर सीढ़ियों पर बैठे युवक पर पेशाब कर दी. यह वीडियो वायरल होने कर बाद विपक्षी पार्टियों ने सरकार को निशाने पर ले लिया. इसी के साथ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनएसए सहित कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है.
बताया जा रहा है कि सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला ने नशे में एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर दी थी. इस घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस ने बहरी थाने में केस दर्ज कर लिया. वायरल वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि विधायक प्रतिनिधि पीड़ित के ऊपर पेशाब कर रहा है. आरोपी प्रवेश शुक्ला और पीड़ित एक ही गांव में रहते हैं.
रीवा रेंज के डीआईजी मिथिलेश शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने बहरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506 भारतीय दंड विधान 71 एससी एसटी एक्ट के तहत साथ ही एनएसए की कार्रवाई भी की जा रही है. डीआईजी ने बताया कि वीडियो 6 दिन पुराना है.
मुख्यमंत्री बोले- अपराधियों की कोई जाति, धर्म और पार्टी नहीं होती
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा, कि हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी भाजपा से जुड़ा है, इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति, धर्म और पार्टी नहीं होती है. अपराधी तो अपराधी ही होता है. उसे बख्शा नहीं जाएगा.
आरोपी को पार्टी से हटा दिया है? जबाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- बिल्कुल

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








