
सीढ़ियों से उतरते हुए Reel वीडियो बना रही थीं Urfi Javed, पोज देते हुए फिसला पैर और फिर...
AajTak
उर्फी जावेद सीढ़ियों से उतरते हुए रील वीडियो बनाती हैं. लेकिन सीढ़ियों से नीचे आने के बाद वो जैसे ही बैठकर कैमरे में देखकर पोज देती हैं, तभी वो पीछे की ओर गिर जाती हैं. उर्फी के साथ उनकी एक फ्रेंड भी रील वीडियो बना रही हैं, उर्फी को पीछे की ओर गिरता देखकर वो उन्हें सहारा देती हैं और हाथ पकड़कर उठाती हैं.
उर्फी जावेद आपका हर अंदाज निराला है...आप गिरती भी काफी स्टाइल में हैं! आपको लग रहा होगा कि हम गिरने की बात आखिर क्यों कर रहे हैं? दरअसल, उर्फी जावेद अपने नए वीडियो में गिरते हुए नजर आ रही हैं. लेकिन गिरते वक्त भी उर्फी की अदाएं और स्टाइल बरकरार हैं, तो है ना ये कमाल की बात?

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












