
सीटों का बंटवारा, PM फेस का सवाल! इन 6 राज्यों में 'INDIA' ब्लॉक के क्षत्रपों को कैसे मनाएगी कांग्रेस?
AajTak
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. कांग्रेस गठबंधन कमेटी आज से तीन दिनों तक दिल्ली में बैठक कर रही है जिसमें सहयोगी दलों के अलावा अलग-अलग राज्यों में पार्टी प्रमुख के साथ बैठक होगी.इसका मुख्य मकसद शीट शेयरिंग का मुद्दा हल करना है.
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस आज से तीन दिन तक दिल्ली में सहयोगी दलों के साथ मंथन करेगी. इस दौरान लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर बात होगी. बात तो शुरु हो रही है लेकिन आगे की राह आसान नहीं है. इंडिया ब्लॉक की चार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कई सवाल ऐसे हैं जिनका अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. बार बार ऐसे बयान सामने आ रहे हैं जो बता रहे हैं कि खींचतान चल रही है.हर रोज मामला पेचीदा होता दिख रहा है.
इंडिया ब्लॉक के लिए आसान नहीं है शीट शेयरिंग
इंडिया ब्लॉक के कुनबे में पूरी 19 पार्टियां जुट तो गई हैं लेकिन सहमति नहीं बन पा रही हैं. ब्लॉक की चार बैठकें भी हो गई लेकिन अब तक 'चार दिन चले ढ़ाई कोस' वाली बात हो रही है. कभी यूपी में खींचतान नजर आती है तो कभी बंगाल में. न चेहरा तय हो पाया है ना मुद्दे. चार बैठकों में बडा मंथन तो हो गया लेकिन अब तक कोई ठोस बात तय नहीं हो पाई है. पिछली बैठक में तय हुआ था कि 31 दिसम्बर तक सीटों शेयरिंग पर आखिरी फैसला हो जाएगा लेकिन नए साल के आज सात दिन गुजर चुके हैं लेकिन इंडिया ब्लॉक में सीटों पर कोई फैसला नहीं हो पाया है.
लोकसभा में 136 सीट और राज्यसभा में 90 सीटों का दम रखने वाले इंडिया ब्लॉक में लगातार मतभेद निकलकर सामने आ रहे है. बडे नेता चुप्पी साधे हुए है लेकिन दूसरी पांत के नेताओं में सीट को लेकर खुला घमासान दिख रहा है. खुलकर बयानबाजी हो रही है इंडिया ब्लॉक की कई चुनौतियां हैं, जैसे- कौन ब्लॉक का संयोजक होगा? पीएम पद का कैंडिडेट कौन होगा? किसी एक चेहरे को आगे रखने की बारी आई तो वो कौन होगा? विवाद वाले राज्यों में एकराय कैसे बनेगी और विवाद वाले राज्यों में सीट शेयरिंग कैसे होगी? कांग्रेस के ज्यादा सीटों के दबाव को क्षेत्रीय दल कैसे लेंगे कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों से ज्यादा सीटें कैसे हासिल करेंगी? चार बैठकों में अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया है.
सीट शेयरिंग और संयोजक जैसे बडे मसलों पर फैसले की जगह कांग्रेस बार बार पीएम पर हमले कर रही है. इंडिया ब्लॉक के दल आपस में उलझे हैं और ऐसी हालत में बीजेपी इंडिया ब्लॉक की चुनौती को गंभीरता से नहीं ले रही. आज से कांग्रेस सीट शेयरिंग को लेकर आज से तीन दिन तक सहयोगियों से बात करेगी आज बिहार के नेताओं की बारी है. पहले आरजेडी नेता कांग्रेस की नेशनल एलायंस कमेटी से मिलेंगे.
बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी नेताओं की भिडंत

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






