सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया बाहुबली के अवतार में! लिया शिव से आशीर्वाद, धवन पहुंचे वैष्णो देवी के दरबार
AajTak
क्रिकेटर हो या फिर ओलंपियन, भारतीय खिलाड़ी अपनी कामयाबी के बाद भगवान के दरबार में जाकर माथा टेकना कभी नहीं भूलते. टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद कई खिलाड़ी लगातार भगवान के दर पर पहुंच रहे हैं.
क्रिकेटर हो या फिर ओलंपियन, भारतीय खिलाड़ी अपनी कामयाबी के बाद भगवान के दरबार में जाकर माथा टेकना कभी नहीं भूलते. टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद कई खिलाड़ी अपनी कामयाबी का शुक्रिया अदा करने अब भी लगातार भगवान के दर पर पहुंच रहे हैं. ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि दहिया ने दो दिन पहले लखनऊ से लौटते समय हरिद्वार स्थित मंदिर में जलाभिषेक किया था. फिर उन्होंने सोमवार को जम्मू में माता वैष्णो देवी का दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया. (फोटो- सोशल मीडिया) भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य और बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन भी अपने साथियों के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया और अपनी सफलात की कामना की. (फोटो- सोशल मीडिया) सोनीपत के गांव नाहरी के रहने वाले रवि दहिया ने रविवार को अपने गांव के बाबा शंभूनाथ मंदिर में पूजा की थी. बताया जा रहा है कि रास्ते में रवि को देखते ही लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए दौड़ते दिखे. (फोटो- सोशल मीडिया)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












