
सिर नीचे-हवा में पैर, Soha Ali Khan ने किया जबरदस्त हेड स्टैंड, देखकर छूट जाएंगे पसीने
AajTak
सोहा अली खान ने रविवार को अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो हेडस्टैंड करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोहा अली खान के हाथ जमीन से टच कर हैं और उनके पैर ऊपर की ओर हवा में हैं. सोहा अपसाइड-डाउन खुद को शानदार तरीके से बैलेंस कर रही हैं.
सोहा अली खान ने भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई हुई है, लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस के दिलों को जीत लेती हैं. फिटनेस फ्रीक सोहा अली खान अपनी फिट और टोंड बॉडी के लिए खूब मेहनत करती हैं. एक्ट्रेस ने अब अपने इंटेंस वर्कआउट का वीडियो फैंस संग साझा किया है, जिसमें उनका वर्कआउट देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट सकते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












