
सिर्फ दहेज ही नहीं, रील और पार्लर को लेकर भी झगड़ा...निक्की भाटी हत्याकांड में अब हुए ये नए खुलासे
AajTak
ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी मर्डर केस में पति, जेठ, सास-ससुर सब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं. अब धीरे-धीरे इस केस में कई नए खुलासे होते जा रहे हैं. पता चला है कि निक्की से उसके पति का झगड़ा सिर्फ दहेज के लिए ही नहीं होता था, बल्कि निक्की द्वारा बनाए जाने वाले रील और ब्यूटी पार्लर पर जाने को लेकर भी अक्सर विवाद होते रहते थे.
ग्रेटर नोएडा का निक्की भाटी मर्डर केस सुर्खियों में है. इस मामले में अब खुलासे हुए हैं कि निक्की और उसकी बहन कंचन के पति केवल दहेज ही नहीं बल्कि रील बनाने और ब्यूटी पार्लर चलाने को लेकर भी लगातार विवाद करते थे.
जानकारी के मुताबिक कंचन के सोशल मीडिया प्रोफाइल से दोनों बहनें रील और वीडियो अपलोड करती थीं. इसके लिए विपिन और उसके भाई रोहित को एतराज रहता था. सूत्रों के मुताबिक 11 फरवरी को इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों बहनें मायके चली गईं. 18 मार्च को पंचायत बुलाई गई जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखीं. इस पंचायत में तय हुआ कि अब बहनें रील और वीडियो नहीं बनाएंगी. लेकिन कुछ समय बाद दोनों बहनों ने फिर से वीडियो और रील बनाना शुरू किया और निक्की ने अपने पार्लर को भी चालू रखा. इससे फिर से मन-मुटाव शुरू हो गया और विवाद बढ़ता गया.
गिरफ्तार ससुर ने दिया बयान
पुलिस पूछताछ में निक्की के ससुर सतवीर ने बताया कि वह घटना के समय घर पर नहीं था. सास दया का कहना था कि वह किसी काम से गई थी. पुलिस अब CCTV फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के जरिए सच्चाई का पता लगाने में जुटी है. साथ ही, सभी पक्षों के CDR और लोकेशन डेटा की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि घटना के वक्त कौन कहाँ था.
दहेज की मांग और लालच की सीमा
मृतका के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निक्की की शादी में परिवार की हैसियत से कहीं अधिक खर्च किया. बेटी की खुशियों के लिए उन्हें स्कॉर्पियो कार, बुलेट मोटरसाइकिल और सोने-चांदी के गहने दिए. लेकिन दामादों की लालच की कोई सीमा नहीं थी. भिखारी सिंह ने कहा कि कभी मर्सिडीज देने की मांग होती, कभी नकद पैसे की. अब तक 36 लाख रुपये तक की मांग हो चुकी थी. कई बार पंचायत बुलाई गई, लेकिन नतीजा शून्य रहा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







